सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: दूल्हे ने थामा मामा की बेटी का हाथ, शादी से ठीक पहले कर डाली ऐसी हरकत; दुल्हन के हिस्से में आए सिर्फ आंसू

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Apr 2026 10:38 AM IST
सार

शादी से ठीक पहले दूल्हा अपने मामा की बेटी के साथ फरार हो गया, जिससे पूरा घर सदमे में आ गया। दुल्हन सज-धजकर पिया का इंतजार करती रह गई और शादी का माहौल मातम में बदल गया।

विज्ञापन
Groom Elopes with Cousin Before Wedding, Bride Left Waiting in Shock
टूट गई शादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद के थाना क्षेत्र के नीमखेरिया गांव में दुल्हन मोहिनी अपनी शादी की खुशियों में डूबी थी, वहीं दूसरी ओर बारात आने से कुछ ही घंटे पहले दूल्हा पुष्पेंद्र का रहस्यमय तरीके से लापता हो जाना पूरे परिवार के लिए एक सदमे से कम नहीं है। इससे भी अधिक हैरानी की बात यह है कि दूल्हा अपनी ममेरी बहन को भी साथ ले गया है। इस घटना ने जहां दुल्हन पक्ष के खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया है, वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।


जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद के गांव नीमखेरिया निवासी मोहिनी की शादी फिरोजाबाद के सैलई गांव, अंबेनगर कॉलोनी गली नंबर 7, साती रोड निवासी पुष्पेंद्र के साथ तय हुई थी। 27 अप्रैल को नीमखेरिया गांव में बारात आनी थी और दुल्हन पक्ष ने शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। घर में शहनाइयां गूंज रही थीं, मेहमानों का आना-जाना लगा था और हर तरफ खुशियों का माहौल था। लेकिन, आखिरी समय पर दूल्हे के लापता होने की खबर ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया।

 
Trending Videos
Groom Elopes with Cousin Before Wedding, Bride Left Waiting in Shock
शादी वाले घर में मची अफरा-तफरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के अनुसार, दूल्हा पुष्पेंद्र, जो जल निगम फिरोजाबाद में संविदा पर पानी की फिटिंग का काम करता है, 27 अप्रैल को अचानक अपने घर से लापता हो गया। उसके साथ उसकी ममेरी बहन भी उसी समय से लापता बताई जा रही है। बारात न पहुंचने से दुल्हन मोहिनी हाथों में मेहंदी सजाए दूल्हे का इंतजार करती रह गई। शादी के लिए आंगन में गड़ा मांडव यूं ही खड़ा रह गया और दहेज के लिए खरीदा गया सामान घर में ही रखा रह गया। जिस घर में खुशियों का माहौल था, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Groom Elopes with Cousin Before Wedding, Bride Left Waiting in Shock
परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्हन मोहिनी और उसके परिजन इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं। वे रो-रोकर बेहाल हैं। दुल्हन के बाबा ग्याप्रसाद सागर, जो शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के पद पर कार्यरत हैं, इस घटना के बाद से बेसुध हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि उनके साथ यह क्या हो गया।
Groom Elopes with Cousin Before Wedding, Bride Left Waiting in Shock
शादी के लिए लगाया गया टैंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस अनोखी घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं, तो कुछ अन्य इसे किसी गहरी साजिश का हिस्सा मान रहे हैं। दूल्हे और उसकी ममेरी बहन के एक साथ लापता होने से मामला और भी पेचीदा हो गया है।
 
विज्ञापन
Groom Elopes with Cousin Before Wedding, Bride Left Waiting in Shock
दुल्हन का सजा हुआ घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल, इस मामले में दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि दूल्हा और उसकी ममेरी बहन स्वेच्छा से गए हैं या किसी दबाव में। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed