आगरा में संक्रमित मरीजों की संख्या घटते ही कोरोना कर्फ्यू में लापरवाही बढ़ गई है। हॉटस्पॉट से लेकर एमजी रोड और गली-मुहल्लों में सोमवार को सुबह से रात तक लोगों की आवाजाही होती रही। कोरोना कर्फ्यू बेअसर नजर आया। रोकथाम के लिए ज्यादातर जगह पुलिसकर्मी सजग नहीं दिखे। दोपहर डेढ़ बजे पंचकुइयां स्थित शराब ठेकों पर ग्राहकों की भीड़ थी। यहां न गोल घेरे बने थे, न सैनिटाइजेशन। बिना मास्क शराब बिक रही थी। कोठी मीना बाजार स्थित एक फूड कोर्ट के सामने 10 से 15 फल और सब्जी ठेल वालों ने मंडी सजा रखी थीं। यहां ग्राहक उचित दूरी भूल गए। एमजी रोड पर भगवान टॉकीज, राजामंडी, कलक्ट्रेट पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन सड़कों पर घूमने वालों से कोई पूछताछ या रोकटोक नहीं हो रही थी। सोमवार को सिकंदरा सब्जी मंडी में काफी भीड़ थी। वाहनों से लोग आ रहे थे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि नियमों का पालन कराने के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया जा चुका है। मास्क नहीं पहनने वालों के चालान किए जा रहे हैं, जिन दुकानों पर उचित दूरी का पालन नहीं हो रहा है, उन्हें बंद कराया जा रहा है।
{"_id":"60a36be28ebc3e8dc456a211","slug":"people-violating-covid-guidelines-in-corona-curfew","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू: संक्रमितों की संख्या घटी... लापरवाही बढ़ी, तस्वीरों में देखें आगरा का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू: संक्रमितों की संख्या घटी... लापरवाही बढ़ी, तस्वीरों में देखें आगरा का हाल
Wed, 19 May 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 May 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को सिंकदरा सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बोदला चौराहे पर दिनभर यही हाल रहा
- फोटो : अमर उजाला
लोहामंडी, शाहगंज बाजार में सोमवार को भीड़ देखकर ऐसा नहीं लगा कि कोरोना कर्फ्यू है। दोनों बाजार में दोपहर एक बजे तक जरूरी सामान की दुकानें खोलने के आदेश है कि लेकिन तीन बजे तक दुकानें बंद हुईं। कमला नगर हॉटस्पॉट में बैरिकेडिंग तोड़कर लोग आवाजाही करते नजर आए।
बेरोकटोक आ-जा रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
एक बजे बाद तक खुली दुकानें
दूध, फल, सब्जी, किराना, मिठाई व अन्य जरूरी सामान की दुकानों को दोपहर एक बजे तक खोलने के आदेश हैं लेकिन सोमवार को भोगीपुरा, खतैना, बारह खंबा क्षेत्र में अपराह्न तीन बजे तक दुकानों पर भीड़ लगी रही। आम, केला व फलों की ठेल पर शाम 6 बजे तक ग्राहक उमड़ते रहे।

आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
24 मई तक हैं कोरोना कर्फ्यू
जिले में कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक लागू है। सभी व्यापारिक, धार्मिक प्रतिष्ठान बंद हैं। सिर्फ जरूरी वस्तुओं के लिए छूट है। 30 अप्रैल के बाद से पांच बार कोरोना कर्फ्यू बढ़ चुका है। लापरवाही नहीं थमी तो कोरोना कर्फ्यू और आगे बढ़ सकता है।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
लापरवाही पर भेजेंगे जेल
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि लोगों से अपील है कि वह अभी घरों में रहें। कोरोना कर्फ्यू का पालन करें। नियम तोड़ने वालों को जेल भेजेंगे। दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि लोगों से अपील है कि वह अभी घरों में रहें। कोरोना कर्फ्यू का पालन करें। नियम तोड़ने वालों को जेल भेजेंगे। दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।