फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: कोरोना योद्धा बन ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज निभा रहे पुलिसकर्मी

Wed, 28 Apr 2021 03:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Apr 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
policeman as corona warrior doing duty of humanity in agra
कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
किसी को ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए तो किसी को बेड की जरूरत है। इतना ही नहीं सामान्य मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती होने और दवा के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है। आगरा में पुलिस के कंट्रोल रूम पर रोजाना इस तरह की मदद के लिए कॉल आ रहे हैं। पुलिसकर्मी लोगों को हर संभव मदद दिलाने के प्रयास में लगे हैं। वे कोरोना योद्धा बनकर ड्यूटी के साथ ही इंसानियत का फर्ज निभा रहे हैं। 
policeman as corona warrior doing duty of humanity in agra
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल 
पुलिस कंट्रोल रूम पर सोमवार रात को सूचना आई कि हरीपर्वत क्षेत्र की महिला गर्भवती है। उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। मगर, एंबुलेंस नहीं मिल पाने की वजह से अस्पताल पहुंचाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस सूचना को तत्काल थाना हरीपर्वत को बताया गया। इस पर थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने एंबुलेंस का इंतजाम किया। इसके बाद महिला को हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। 
policeman as corona warrior doing duty of humanity in agra
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ दिलाई किट 
शहीद नगर स्थित एक अस्पताल में एक युवती के माता-पिता भर्ती हैं। सोमवार को युवती को ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता थी। युवती ने पुलिस से मदद मांगी। उसने माता-पिता की जिंदगी को खतरा बताया। इस पर सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल पहुंच गए। उन्होंने ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई। युवती के पास सिलिंडर की किट भी नहीं थी। पुलिस ने किट का भी इंतजाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
policeman as corona warrior doing duty of humanity in agra
शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के साथ ही जागरूक भी कर रहे
मास्क पहनने और सैनिटाइजर के प्रयोग के लिए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि बाजार में आने वाले 80 प्रतिशत लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। 20 प्रतिशत ऐसे मिलते हैं, जो मास्क नहीं लगाते हैं। इनमें बड़ी संख्या में वाहन चालक और मजदूर वर्ग के होते हैं। ऐसे में इन लोगों को जागरूक किया जाता है। बताया जाता है कि मास्क लगाएंगे तभी कोरोना संक्रमण से बच पाएंगे। उनको मास्क का भी वितरण किया जाता है। ऐसे में लोग मान भी जाते हैं। जो लोग जानबूझकर मास्क नहीं लगाते उनके चालान काटे जाते हैं। 
विज्ञापन
policeman as corona warrior doing duty of humanity in agra
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन, बेड की सबसे ज्यादा मांग
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस कंट्रोल से लेकर मेरे मोबाइल नंबर पर रोजाना 300 से 400 कॉल बेड, ऑक्सीजन, एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए आ रहे हैं। इस पर संबंधित थाने की पुलिस को बताया जाता है। जहां तक संभव होता है तो लोगों के लिए इन सभी की उपलब्धता कराई जाती है। 

रोजाना आ रहे सौ कॉल 
पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम में रोजाना सौ कॉल ऐसे आते हैं, जिनमें सामान्य मरीजों के परिजन मदद की गुहार लगाते हैं। इन मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती होने से लेकर दवा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed