{"_id":"5c0d389abdec2241946b4a8a","slug":"powerful-women-gathered-in-nari-shakti-kumbh-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें
Sun, 09 Dec 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रयागराज में साधु संतों के कुंभ से पहले भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की भूमि पर आयोजित नारी शक्ति कुंभ में देश भर की महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण का अहसास कराया। वैदिक काल से अब तक समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका का उल्लेख करते हुए पिछले कुछ दशकों से नारी शक्ति को अबला बनाने की प्रवृति पर तगड़ा प्रहार किया।
अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें
2 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को अश्रयपात्र में आयोजित नारी शक्ति कुंभ में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारतीय समाज में वर्षों से महिलाओं को अबला असहाय जैसे शब्दों से संबोधित किया जाता रहा है। हमें इस मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस देश में रानी लक्ष्मीबाई जैसी योद्धा और शिवा को शिवाजी बनाने वाली जीजाबाई हो ऐसे देश में महिलाओं को असहाय कहना उनके साथ अन्याय है।
अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें
3 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को कमजोर कहने वाले समाज पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि मां की गोदी में आते ही बेटी को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक कमजोरी का अहसास कराया जाता है। पहले तो उसे जन्म ही नहीं लेने दिया जाता है। यह स्थिति ऐसे वक्त में है जब महिलाओं ने पुरुषों के एकाधिकार वाले क्षेत्रों में भी अब शिखर को छू लिया है। फिर महिला कमजोर कैसे हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें
4 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पूजन का उल्लेख करते हुए सुषमा ने कहा कि यह विडंबना है कि दूसरे घर की बेटी को कन्या के रूप में पूजा जाता है और अपनी बेटी अवांछनीय लगती है। उन्होंने हैरानी जताई कि जिस देश में महिला राष्ट्रपति हैं तो उसी देश में महिला दहेज की वेदी पर चढ़ रही हैं। समाज की इन विसंगतियों को दूर करने का प्रण महिलाओं को ही लेना होगा। इसके लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा।
विज्ञापन
अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें
5 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan
- फोटो : अमर उजाला
नारी शक्ति कुंभ में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को कमजोर बताने वाली अतीत की बातों को भुलाते हुए भविष्य की सुनहरी उड़ान को पंख लगाए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं, महिलाओं ने आसमान को छू लिया है। कल्पना चावला का उल्लेख करते हुए भविष्य में लड़ाकू विमान के संचालन का भी संदेश दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।