मथुरा में कांग्रेस की स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो किया। प्रियंका गांधी को देखने के लिए तीन किलोमीटर तक सैलाब उमड़ पड़ा। रोड शो से पहले प्रियंका ने विश्राम घाट पर यमुना पूजन कर कांग्रेस की जीत के लिए मन्नत मांगी।
{"_id":"62025d528df7930300348edb","slug":"priyanka-gandhi-road-shows-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा में प्रियंका गांधी का रोड शो: यमुना पूजन कर कान्हा की नगरी में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में प्रियंका गांधी का रोड शो: यमुना पूजन कर कान्हा की नगरी में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Feb 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में प्रियंका गांधी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
मथुरा में प्रियंका गांधी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
समर्थकों को रोकने में सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने
प्रियंका जब विश्राम घाट से यमुना का पूजन कर वापस लौट रहीं थीं तो एक 12 वर्षीय बालिका उनको माला पहनाने के लिए खड़ी थी। बालिका को देखकर वह रुक गईं और उन्होंने उक्त बालिका से माला पहनी। करीब एक घंटे के रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी को नजदीक से देखने तथा उनका स्वागत करने के लिए समर्थक लालायत रहे। धक्का-मुक्की तक होती रही। पुलिसकर्मियों के व्यवस्था संभालने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा में प्रियंका गांधी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को फेंकती रहीं स्लोगन लिखे कड़े-बिल्ले
प्रियंका गांधी ने कार पर बैठते ही जहां पर महिलाएं दिखीं, उनका हाथ हिलाकर अभिवादन तो किया, साथ ही लड़की हूं लड़ सकती हूं स्लोगन लिखे गुलाबी रंग के कड़े तथा इसी प्रकार का स्लोगन लिखे बिल्ले भी फेंके।
प्रियंका गांधी ने कार पर बैठते ही जहां पर महिलाएं दिखीं, उनका हाथ हिलाकर अभिवादन तो किया, साथ ही लड़की हूं लड़ सकती हूं स्लोगन लिखे गुलाबी रंग के कड़े तथा इसी प्रकार का स्लोगन लिखे बिल्ले भी फेंके।
मथुरा में प्रियंका गांधी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
बिजली की केबल से बचीं प्रियंका
रोड शो के दौरान जब कांग्रेस महासचिव कार पर बैठकर होलीगेट चौराहे की तरफ आगे बढ़ रहीं थीं, तभी एक बिजली की केबल से वह बाल-बाल बच गईं। यह केबल रास्ते में लटकी हुई थी। ऐन मौके पर उनकी सुरक्षा में मौजूद कर्मियों ने उस केबल को हटा लिया। इस संबंध में युवक कांग्रेस के नेता यतेंद्र मुकद्दम ने बताया कि यह प्रशासन की लापरवाही है।

प्रियंका के रोड शो के कारण लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
जाम में फंसे रहे लोग
वृंदावन से मथुरा के बीच दोपहर के वक्त लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस ने कई जगह रास्ता डायवर्ट किया, जिसके कारण दूसरे रास्तों पर भी वाहनों का दबाव रहा। विशेषकर होली गेट से लेकर डीग गेट व मसानी तक घंटों लोग फंसे रहे।