फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा शहीद की बरसी: शहादत का बीता साल, यादों में जिंदा विनायकपुर का लाल

Fri, 14 Feb 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Martyr Ram Vakeel Mainpuri
शहीद रामवकील - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में मैनपुरी के सीआरपीएफ जवान रामवकील शहीद हो गए थे। उनकी शहादत को पूरा एक साल हो चुका है। शहीद को याद कर परिवार और गांव के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। तो आंखों की नमी उनके बिछड़ने का अहसास भी कराती हैं। 
Pulwama Martyr Ram Vakeel Mainpuri
शहीद रामवकील की पत्नी गीता देवी
शहीद की मांग अमितश्री अपने बेटे को याद करके रो पड़ती हैं। आखिर उन्होंने कलेजे का टुकड़ा जो खोया है। पत्नी गीता देवी का हाल भी कुछ ऐसा ही है। बरसी पर शहीद पति को याद करते हुए वीर नारी फफक पड़ीं। गीता देवी इटावा में रहकर बच्चों की परवरिश कर रही हैं।  
Pulwama Martyr Ram Vakeel Mainpuri
शहीद रामवकील
शहीद रामवकील की बरसी पर गांव विनायकपुर में शहीद मेले का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि पुलवामा हमले की बरसी पर एक दिवसीय मेले का आयोजन होगा। इसमें गांव व क्षेत्र के लोग प्रतिभाग करेंगे। साल दर साल इसका आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Martyr Ram Vakeel Mainpuri
शहीद स्मारक को नहीं है रास्ता - फोटो : अमर उजाला
नहीं हो सका शहीद स्मारक का निर्माण 
रामवकील की शहादत के एक साल बाद भी स्मारक का निर्माण तक नहीं हो सका। सरकार द्वारा इसके लिए पांच बीघा का पट्टा तो आवंटित किया जा चुका है, लेकिन इसके लिए अब तक रास्ता नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों से लेकर नेताओं तक इस मामले की जानकारी दी गई, लेकिन निराकरण नहीं हो सका। 
विज्ञापन
Pulwama Martyr Ram Vakeel Mainpuri
शहीद की पत्नी और मां - फोटो : अमर उजाला
शहीद की मां अमितश्री ने बताया कि बेटे को खोने का गम है, तो गर्व इस बात का है कि मेरे बेटे ने भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। वह हमारे दिल में हमेशा जीवित रहेगा। पत्नी गीता देवी ने कहा कि मेरे पति ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। सरकार से मेरा अनुरोध है कि शहीद स्मारक के लिए रास्ता दिलाया जाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed