फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब हमारी बारी: आगरा कैंट स्टेशन को बनाया ग्रीन स्टेशन, रेलवे इस तरह सहेज रहा पर्यावरण

Sat, 11 Jun 2022 10:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jun 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
Railway did environmental protection work at Agra Cantt station
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में पर्यावरण सहेजने की कवायद सफल हो रही है। स्टेशन के कचरे को बायोगैस प्लांट में इस्तेमाल किया जा रहा है तो सौर ऊर्जा से स्टेशन को बिजली मिल रही है। कोच वाशिंग प्लांट के पानी का इस्तेमाल पौधों की सिंचाई के लिए किया जा रहा है। ऑफिसर कॉलोनी से लेकर रेलवे क्वार्टर्स तक हरियाली ही नजर आती है। दो साल में 1.50 लाख पौधे रोपे गए हैं। यही कारण है आगरा कैंट स्टेशन को ग्रीन रेटिंग मिल सकी है।



आगरा कैंट स्टेशन परिसर को हरा-भरा बनाने की कवायद दो साल से चल रही है। स्टेशन के रनिंग रूम के मैस में लोको पायलट और गार्डों के लिए भोजन बायोगैस प्लांट पर बनाया जाता है। यहां स्टेशन से एकत्रित कचरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह रेलवे अधिकारियों के यमुना रेस्ट हाउस में भी बायोगैस प्लांट संचालित है। स्टेशन पर सौर ऊर्जा का उत्पादन भी होता है। 

Railway did environmental protection work at Agra Cantt station
स्टेशन पर लगे सोलर पैनल - फोटो : अमर उजाला

सौर ऊर्जा का इस्तेमाल

स्टेशन परिसर से लेकर डीआरएम ऑफिस तक सोलर पैनल से ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है। रेलवे के मुताबिक 1588.40 किलोवाट बिजली का उत्पादन होता है। इससे स्टेशन व अन्य परिसर की जरूरतों को पूरा किया जाता है।

बोतल क्रश मशीनें

स्टेशन पर रेल नीर समेत अन्य पाने की बोतलों की खपत बड़े पैमाने पर होती है। रोज एक हजार से ज्यादा बोतल पानी की बोतले निकलती हैं इन्हें नष्ट करने के लिए बोतल क्रश मशीनें लगी हुई है।
Railway did environmental protection work at Agra Cantt station
रेलवे कॉलोनी में हरियाली - फोटो : अमर उजाला

हरियाली

रेलवे की ऑफिसर्स कॉलोनी से लेकर डीआरएम ऑफिस व अन्य परिसरों को हरियाली से आच्छादित किया गया है। वर्ष 2021 22 में डेढ़ लाख पौधे लगाए गए थे। इनमें से बड़ी संख्या में अब फल-फूल गए हैं। अब केवल स्टेशन परिसर में एक सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी देखभाल का जिम्मा स्टेशन अधीक्षक का है। 

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर छह की एक ओर एसटीपी संचालित है। इसे पानी को ट्रीटमेंट करके पटरियों की धुलाई अधिकारियों में इस्तेमाल किया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Railway did environmental protection work at Agra Cantt station
कोच वाशिंग प्लांट - फोटो : अमर उजाला

कोच वाशिंग प्लांट

स्टेशन पर वार्ड के समीप कोच वाशिंग प्लांट से ट्रेनों के कोचों की धुलाई की जाती है। धुलाई के पानी को बर्बाद नहीं होने दिया जाता है। इसे कई चैनलों से गुजार कर पौधों में दिया जाता है।

कूड़ा प्रबंधन

कूड़े के प्रबंधन के लिए रेलवे ने नगर निगम के साथ करार किया है। इसमें कूड़े की छटाई के बाद इसके निस्तारण का कार्य नगर निगम की टीम में करती हैं।

 
विज्ञापन
Railway did environmental protection work at Agra Cantt station
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

स्टेशन को मिल चुकी है ग्रीन रेटिंग

आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन, डीआरएम ऑफिस और रेलवे अस्पताल को हरियाली, कूड़ा प्रबंधन व सफाई के मामले में आईजीबीसी ओर की ओर से भी ग्रीन रेटिंग दी गई है। हम लगातार बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed