{"_id":"6212719cdec6e4274c4c41c3","slug":"rakulpreet-singh-and-jackky-bhagnani-visited-the-taj-mahal-during-luv-ranjan-wedding-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में जैकी संग 'प्रीति': एक-दूजे का हाथ थाम दोनों फिल्मी सितारों ने देखी 'मिसाल-ए-मोहब्बत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में जैकी संग 'प्रीति': एक-दूजे का हाथ थाम दोनों फिल्मी सितारों ने देखी 'मिसाल-ए-मोहब्बत'
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में रकुलप्रीत और जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म निर्देशक लव रंजन और अलीशा वैद की शादी में शामिल होने आगरा आए फिल्म निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी और फिल्म अभिनेत्री रकुलप्रीत रविवार की दोपहर को एक दूसरे का हाथ थामे ताज का दीदार करने पहुंचे। करीब 45 मिनट तक उन्होंने ताज को निहारा मगर इस दौरान उन्होंने फैंस से दूरी बनाए रखी।
रकुलप्रीत सिंह और जैकी दोपहर 12:45 बजे ताजमहल में पहुंचे। रकुलप्रीत आसमानी कुर्ता और नीली जींस पहने हुई थीं तो जैकी सफेद कुर्ता व जींस में थे। भीड़ से बचने के लिए दोनों एक दूसरे का हाथ थामे रॉयल गेट की जगह पाथवे से मुख्य मकबरे तक पहुंचे। इसके बाद दोनों पिछले गेट से ही बाहर निकल गए।
2 of 5
ताजमहल में रकुलप्रीत और जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म निर्माता और निर्देशक लव रंजन आगरा के होटल अमर विलास में अपनी दोस्त अलीशा वैद से शादी रचा रहे हैं। फिल्म निर्माता लव रंजन की शादी में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड के बड़े सितारे यहां पहुंचे हुए हैं। रविवार को फिल्म स्टार जैकी भगनानी और अभिनेत्री राकुल प्रीत कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
3 of 5
ताजमहल में रकुलप्रीत और जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर को अभिनेता जैकी भगनानी और फिल्म अभिनेत्री रकुलप्रीत ने ताजमहल का दीदार किया। एक-दूसरे का हाथ थामे दोनों फिल्मी सितारे ताज की खूबसूरती में खोया नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल में रकुलप्रीत और जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला
रकुलप्रीत और जैकी भगनानी को एक साथ देखकर ताजमहल में उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लेनी चाही, लेकिन दोनों ने लोगों से दूरी बनाए रखी। सुरक्षाकर्मियों ने किसी को उनके पास नहीं आने दिया। रकुलप्रीत और जैकी करीब आधे घंटे तक ताजमहल में रहे। इसके बाद होटल अमर विलास रवाना हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर रविवार को सैलानियों की बहार रही। 21926 सैलानियों ने ताज का दीदार किया। दोनों गेटों पर वाईफाई कनेक्ट नहीं होने के कारण सैलानियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर कतारें लगी रहीं। आगरा किले पर भी चार हजार से ज्यादा सैलानियों ने भ्रमण किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।