{"_id":"62121efb347b747ad0584da9","slug":"up-election-2022-third-phase-voting-saint-cast-his-vote-with-a-muslim-friend-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीरें: फिरोजाबाद में मुस्लिम दोस्त संग संत ने किया मतदान, 104 साल के बुजुर्ग ने भी डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीरें: फिरोजाबाद में मुस्लिम दोस्त संग संत ने किया मतदान, 104 साल के बुजुर्ग ने भी डाला वोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते संत राजवीर और शरीफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चुनाव प्रचार में जाति-धर्म को लेकर जमकर बयानबाजी हुई, लेकिन मतदान के दिन मतदाताओं ने सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया। फिरोजाबाद में रविवार को मतदान के दौरान सामाजिक समरसता देखने को मिली। जसराना विधानसभा के मुस्तफाबाद में बनाए गए बूथ संख्या 160 पर मुस्लिम दोस्त शरीफ के साथ संत राजवीर वोट डालने पहुंचे। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद में हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहा है। यहां दोनों ही समुदाय के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं। राजवीर और शरीफ ने कहा कि सभी को जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए।
2 of 5
104 साल के सौदान सिंह को चारपाई पर लेकर पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जसराना के बूथ संख्या 304 विलासपुर पर पूर्व विधायक जैदान सिंह के भाई सौदान सिंह (104) ने मतदान किया। उनके नाती चारपाई पर बिठाकर उनको मतदान केंद्र तक लेकर गए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में किसानों, नौजवानों के लिए मतदान किया है। मतदान केंद्र पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों एवं पीठासीन अधिकारियों ने भी उनकी वोट डालने में मदद की।
3 of 5
700 किमी दूर से आए अवधेश कुमार शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
70 वर्षीय अवधेश कुमार शर्मा मतदान करने के लिए 700 किलोमीटर का सफर तय कर फिरोजाबाद पहुंचे। वह वर्तमान में अपने पुत्र के साथ सोनभद्र में रहते हैं। फिरोजाबाद आए 70 वर्षीय अवधेश शर्मा ने एसआरके इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान मेरा संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार को सार्थक करने के लिए मैं फिरोजाबाद आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महिलाओं ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में लोकतंत्र के महापर्व पर रविवार को शहर और देहात के बूथों पर भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं घूंघट की आड़ में मतदान करने पहुंचीं। घरों के बड़ों से पर्दा कर सरकार के गठन में सहयोग दिया। युवतियों ने भी पहली बार मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जिले में कुल मतदाता 18,53,496 हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या 8,58,242 है।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्यांग मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में रविवार को मतदान के दौरान अपना प्रतिनिधि चुनने में दिव्यांगों के आड़े दिव्यांगता नहीं आई। किसी ने बूथ तक जाने के लिए ट्राईसाइकिल का सहारा लिया तो कोई वैशाखी का सहारा लेकर बूथ तक पहुंचा। दिव्यांगों ने मतदान कर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।