{"_id":"5c4b364dbdec227363550839","slug":"republic-day-2019-celebrations-in-mathura-on-republic-day-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर 'तिरंगामय' हुई कान्हा की नगरी, हर तरफ भारत मां की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर 'तिरंगामय' हुई कान्हा की नगरी, हर तरफ भारत मां की जय-जयकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
republic day 2019 celebrations
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणतंत्र दिवस को लेकर अमर उजाला की पहल पर कान्हा की नगरी को भव्य रूप से सजाया गया है। हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। यमुना जी के घाट सजाए गए हैं। पूर्व संध्या पर विश्राम घाट, आरती स्थल और विश्राम घाट के दोनों मुख्य द्वार रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहे थे। दीपदान भी किया गया। हर तरफ भारत माता के जयकारे गूंज रहे थे। वहीं मसानी चौराहे को भी सजाया गया। जिले भर में स्कूलों में आयोजन किए गए।
2 of 7
republic day 2019 celebrations
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अमर उजाला के जश्न ए गणतंत्र की धूम है। इस जश्न में शामिल होकर लोगों ने अपने घर, प्रतिष्ठानों को सजाया है। सरकारी भवनों को भी रंग बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया। शहर के हृदयस्थ कह जाने वाले होलीगेट को भव्य रूप से सजाया गया है।
3 of 7
यमुना घाट पर दीपदान
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को श्री माथुर चतुर्वेद परिषद और अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने यमुना जी के घाट सजाए। विश्राम घाट के दोनों मुख्य द्वार रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहे थे। आरती स्थल की रौनक भी देखते ही बनती थी। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गणतंत्र दिवस का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
यमुना के घाटों पर हाथों में तिरंगा पकड़े पहुंचे लोगों की भीड़ को देख देश भक्ति के तराने गूंजने लगे। माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने अमर उजाला की इस मुहिम को सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को जागरूक करते हैं। यहां राकेश तिवारी एडवोकेट, कमल चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, अमित पाठक, अनिल चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, अमित पाठक, राजकुमार चतुर्वेदी समेत तमाम लोग रहे।
विज्ञापन
5 of 7
गणतंत्र दिवस का जश्न
मसानी पर अग्रसेन चौक को भी तिरंगे के रंग में सजाया गया। इसे अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजय कुमार गर्ग, अध्यक्ष उज्ज्वल अग्रवाल, किशन गोपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, राजुल मित्तल, अंशुल अग्रवाल, जितेंद्र गर्ग और विशाल ने भव्यता प्रदान की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।