सब्सक्राइब करें

मथुरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: आठ दिन पहले हुई थी पीड़िता के पिता की मौत, वारदात से सदमे में परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
sexual abuses victim girl father died eight days ago in mathura
इसी कार में हुई थी वारदात - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के कोसीकला क्षेत्र में पिता के अंतिम संस्कार के बाद ब्रह्मभोज की रस्म पूरी नहीं हो पाई कि आरोपियों ने दरोगा भर्ती परीक्षा देकर आगरा से घर लौट रही बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। अन्य की तलाश है। युवती के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात से पीड़ित परिवार सदमे में है। 



मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती के पिता 5 नवंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 15 नवंबर को पिता को मौत हो गई। मूलरूप से कानपुर का रहने वाला परिवार नौकरी करने के उद्देश्य से कोसी में रह रहा था। करीब आठ लाख रुपये पिता के इलाज में खर्च हुए थे। पीड़िता के परिजनों का कहना था कि बेटी की नौकरी लग जाती तो परिवार का पालन अच्छी तरह से हो जाता। उन्हें क्या पता था कि आरोपी उसकी ऐसी हालत कर देंगे।

Trending Videos
sexual abuses victim girl father died eight days ago in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

कोसीकलां की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 23 नवंबर को वह आगरा में भर्ती परीक्षा देने गई थी। परीक्षा देने के बाद घर आने के लिए वह एक परिचित युवक की कार में बैठ गई। उस कार में पहले ही तीन युवक बैठे थे। आरोप है कि चलती कार में युवकों ने युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sexual abuses victim girl father died eight days ago in mathura
दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित युवती के परिजनों का कहना था कि विप्र जाति में पैदा होना किसी अभिशाप से कम नहीं। अगर यही घटना किसी अन्य जाति के किसी परिवार के सदस्य के साथ होती तो नेताओं एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा रहता और उनमें हर संभव न्याय दिलाने और सहायता करने की होड़ लगी रहती। हालांकि प्रशासन ने एक आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा करने का दावा तो किया है, लेकिन जब तक सभी आरोपियों को फांसी के फंदे तक नहीं पहुंचाया जाता, तब तक उनके घाव नहीं भर पाएंगे। 

sexual abuses victim girl father died eight days ago in mathura
कोसीकलां थाना - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक दुष्कर्म के लिए जिस कार का प्रयोग किया गया, उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। उसमें साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती व आरोपियों के कपड़ों की भी जांच होगी। 
विज्ञापन
sexual abuses victim girl father died eight days ago in mathura
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया था। समय रहते युवती को पुलिस अस्पताल नहीं ले जाती तो उसकी जान जा सकती थी। आरोपी युवक सेना का जवान बताया गया है। वह ही युवती को परीक्षा दिलाने ले गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed