फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टूडेंट ऑफ द ईयर: सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, लिया यह संकल्प

Tue, 01 Oct 2019 11:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
students honored by Amar Ujala and LIC in agra
40 विद्यालयों के टॉपर्स किए गए सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
हाथों में शील्ड-प्रमाणपत्र और चेहरे पर मुस्कान। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मौका था सोमवार को आगरा के आरबीएस कॉलेज के सभागार में अमर उजाला और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के स्टूडेंट ऑफ द ईयर कार्यक्रम का। आयोजन में 40 विद्यालयों के टॉपरों को सम्मानित किया गया।
students honored by Amar Ujala and LIC in agra
मेधावियों के हाथों में शील्ड-प्रमाणपत्र, चेहरे पर मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में कक्षा एक से दस तक के सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 400 मेधावियों को मंच पर बुलाकर शील्ड और प्रमाणपत्र सौंपे गए। अतिथियों ने मेधावियों को अनुशासन और लगन का मंत्र दिया और उनके बेहतर भविष्य के लिए कामना की। समापन पर छात्रों ने कविता और गीत सुनाए। 
students honored by Amar Ujala and LIC in agra
कार्यक्रम में इन लोगों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
अतिथियों में प्रबंधक विक्रय मनोज धवन, वीरेंद्र सिंह, जीएस गुम्बर, जीडी अग्रवाल, महेश कुमार, राजकुमार सरीन, ऋषि श्रीवास्तव, अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, नप्सा अध्यक्ष संजय तोमर, डॉ. गिरधर शर्मा, त्रिलोक सिंह राणा, राजपाल सिंह सोलंकी, दीपक गुप्ता, विनय गुप्ता, वीके यादव, अनिल शर्मा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
students honored by Amar Ujala and LIC in agra
जीएन बालाजी, विपणन प्रबंधक, आगरा मंडल एलआईसी - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एलआईसी अरिंद्रजीत सिंह सिकंदर ने कहा कि प्रमाणपत्र बच्चों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में सकारात्मक उर्जा मिलती है। विपणन प्रबंधक एलआईसी जीएन बालाजी ने कहा कि विभिन्न स्कूलों के मेधावियों को पुरस्कार करने की पहल सराहनीय है। इस तरह अन्य बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव बनता है। 
विज्ञापन
students honored by Amar Ujala and LIC in agra
सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला
'आगे और बेहतर करेंगे'
- अमर उजाला और एलआईसी की तरह से प्रमाणपत्र और शील्ड मिली है। इसे सहेजकर रखूंगी। इससे अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। -यशस्वी बघेल
- कक्षा में टॉप आने पर शील्ड और प्रमाणपत्र मिले। घर जाकर दिखाऊंगी तो सभी खुश होंगे। आगे और बेहतर करने का प्रयास रहेगा। -राफिया अब्बासी
- इतने सारे मेधावियों के बीच पुरस्कार मिलना बड़ी बात है। इससे मन में और अच्छा करने का ठान लिया है, जिससे आगे भी पुरस्कार मिले। -आदित्य सिंह
- स्कूल में जब बताया कि अमर उजाला और एलआईसी सम्मानित करेंगे, तो बड़ी खुशी हुई। यहां पुरस्कार मिलकर उत्साह बढ़ा है। -अमन वर्मा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed