{"_id":"5da0c5428ebc3e93cc440bcf","slug":"taj-mahal-moon-night-view-on-sharad-purnima","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चांदनी रात में ताजमहल के संगमरमरी हुस्न पर लगेंगे चार चांद, 'चमकी' देखने को पर्यटक बेताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनी रात में ताजमहल के संगमरमरी हुस्न पर लगेंगे चार चांद, 'चमकी' देखने को पर्यटक बेताब
ताजमहल का नाइट व्यू आज से शुरू हो रहा है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर नाइट व्यू का पहला शो 'हाउसफुल' होगा। सभी टिकट बिक चुके हैं। शुक्रवार को पुरातत्व विभाग पर टिकट के लिए सुबह से ही लाइनें लग गई थीं।
2 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर 'चमकी' देखने के लिए पर्यटक खासे बेताब रहते हैं। पर्यटक सालभर इसका इंतजार करते हैं। मौसम साफ होने की स्थिति में चंद्रमा की दूधिया रोशनी संगमरमरी पत्थरों पर जब पड़ती है तो इसमें लगे बेशकीमती पत्थर दूर से ही चमकते हैं।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के नाइट व्यू के लिए प्रतिदिन 400 टिकट निर्धारित हैं, इसलिए बहुत से पर्यटक चमकी देखने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में वे शरद पूर्णिमा से पहले और इसके बाद ताजमहल का रात्रि में दीदार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
नाइट व्यू शुक्रवार से शुरू हो गया था, लेकिन शुक्रवार को ताज बंद होने के कारण पर्यटक रात्रि दर्शन नहीं कर सके थे। शनिवार रात 8:30 बजे से ताजमहल के नाइट व्यू की पहली शिफ्ट शुरू होगी।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल पर टिकट लेने वाली की लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार के लिए सभी 400 टिकट बिक चुके हैं। आठ शिफ्टों में पर्यटक रात्रि दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि शरद पूर्णिमा पर ताजमहल के दीदार के लिए इसके आसपास की छतें भी भर जाती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।