{"_id":"6333c3c7cf3ab7232f05aee9","slug":"taj-mahal-news-more-than-50-thousand-people-upset-after-supreme-court-order-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सुप्रीम' आदेश: ताजमहल के आसपास दुकानें बंद होने से दूध, पानी, सब्जी तक के लिए तरस जाएंगे 50 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सुप्रीम' आदेश: ताजमहल के आसपास दुकानें बंद होने से दूध, पानी, सब्जी तक के लिए तरस जाएंगे 50 हजार लोग
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Sep 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
आगरा का ताजगंज क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एडीए ने सर्वे शुरू करने की घोषणा की है। ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी गेट की ओर 500 मीटर दायरे में 400 से ज्यादा दुकानें, होटल, एंपोरियम और कुटीर उद्योग हैं, जो घर-घर में खुले हैं।
Trending Videos
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा
ताजमहल पश्चिमी गेट मार्केट एसोसिएशन की याचिका में आदेश के बाद मंगलवार को ताजगंज के लोगों ने दक्षिणी गेट स्थित हाजी ताहिरुद्दीन ताहिर के घर पर बैठक की। खुद्दाम ए रोजा कमेटी अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी गेट के साथ दक्षिणी गेट के लोगों को एकजुट किया गया है। यह कारोबार की बात है। वर्ष 1996 के आदेश की तरह यहां कुछ गफलत है। हम इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और आदेश को स्पष्ट कराएंगे कि यह पश्चिमी गेट से अमरूद टीला के लिए है या समूचे ताजगंज के लिए। यहां मुगलकाल से बाजार है। हमारा रोजीरोटी का अधिकार इस आदेश से छिन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज में घरों में खुली हैं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
अवैध दुकानें खुलने पर आपत्ति
ताजगंज के संदीप अरोड़ा ने बताया कि ताजमहल के 500 मीटर क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक के आदेश पर याचिका का मूल आधार देखने की जरूरत है। मनमानी व्याख्या नहीं होनी चाहिए। याचिकाकर्ता ने पश्चिमी गेट से पार्किंग के बीच अवैध दुकानें खुलने पर आपत्ति जताकर बंद करने की मांग की है, न कि पूरे ताजगंज की।
ताजमहल के दक्षिणी गेट पर दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
दूध, सब्जी कहां से लाएंगे
ताजगंज के राजू ने कहा कि अगर सब दुकानें बंद कर देंगे तो हम दूध, सब्जी, पानी कहां से लाएंगे। घरों में जो बुजुर्ग हैं, क्या वो 500 मीटर पैदल चलकर बाजार जा सकेंगे। विदेशी पर्यटक भी हमारी इसी संस्कृति, मुगलकाल के घरों, कटरों को देखने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
ताजगंज क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला