फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन में संघ प्रचारक और पुलिस की भिड़ंत: कोतवाल लाइन हाजिर, दरोगा-सिपाही निलंबित

Sun, 28 Mar 2021 10:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
two policemen suspended after rss workers and police clash in mathura
जिला अस्पताल में पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक से हुई अभद्रता और मारपीट के मामले में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने वृंदावन कोतवाल अनुज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं कुंभ मेला वीआईपी के चौकी प्रभारी पीके उपाध्याय और सिपाही अमित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा होमगार्ड राजेश और अमित के खिलाफ होमगार्ड कमांडेंट को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। एसएसपी ने बताया कि जिला प्रचारक मनोज की तहरीर पर वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

two policemen suspended after rss workers and police clash in mathura
अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे वृंदावन कुंभ क्षेत्र स्थित देवरहा बाबा घाट पर यमुना स्नान करने गए संघ के जिला प्रचारक मनोज और अन्य स्वयंसेवकों के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर दी थी। आरोप है कि जिला प्रचारक के साथ मारपीट की गई। इसके बाद संघ-भाजपा के कार्यकर्ताओं और पुलिस की भिड़ंत हो गई। 

two policemen suspended after rss workers and police clash in mathura
चौराहे पर पुलिसकर्मियों को पीटते युवक - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ कुंभ क्षेत्र और नगर निगम चौराहा पर मारपीट कर दी। इधर, जिला प्रचारक और एक अन्य घायल स्वयंसेवक को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि भाजपाइयों ने पुलिस और मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
two policemen suspended after rss workers and police clash in mathura
कोतवाल को चप्पल मारती भाजपा की महिला कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर कोतवाली से पुलिस बल के साथ संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे इंस्पेक्टर वृंदावन अनुज कुमार ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा दीं। इसमें भाजपा कार्यकर्ता मनीष गौतम लहूलुहान हो गए। दो अन्य कार्यकर्ताओं के अंदरूनी चोट आई हैं। इस पर भाजपा की जिला पंचायत सदस्य सीमा चतुर्वेदी ने इंस्पेक्टर पर चप्पल चला दी।
विज्ञापन
two policemen suspended after rss workers and police clash in mathura
घटना के बाद डीएम व एसएसपी से वार्ता करते विधायक पूरन प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज के खिलाफ कोतवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा और संघ कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर सहित भाजपा के शीर्ष नेता ने करीब तीन घंटे तक हंगामा के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम को दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed