सब्सक्राइब करें

सौ करोड़ टीकाकरण का उत्सव: वृंदावन के दो प्राचीन मंदिर हुए 'तिरंगामय', आगरा के स्मारक भी जगमगाए

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा / आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
two temples of Vrindavan illuminated by tiranga lights on india completes 100 crore vaccinations
तिरंगा लाइट से रोशन से हुए स्मारक - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 100 करोड़ टीका लगने का लक्ष्य गुरुवार को पूरा कर लिया गया। इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं के सम्मान में प्राचीन मंदिरों और स्मारकों पर तिरंगामय लाइट की अद्भुत छटा बिखरी। शाम होते ही मथुरा के वृंदावन के प्राचीन गोविंद देव मंदिर और मदन मोहन मंदिर तिरंगामय रोशनी से जगमगा उठे। ब्रज के दोनों प्राचीन मंदिरों की अद्भुत छटा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हर कोई मंत्रमुग्ध नजर आया। 



इधर, आगरा के चार स्मारकों पर यह सजावट की गई है। यहां आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला और सिकंदरा स्मारक को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया है। ताजमहल सुरक्षा कारण से इस महोत्सव में शामिल नहीं किया गया है। 

Trending Videos
two temples of Vrindavan illuminated by tiranga lights on india completes 100 crore vaccinations
वृंदावन का गोविंद देव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने पर उत्सव मनाने का एलान किया था। जिसके तहत देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित इमारतों को तिरंगा लाइट से रोशन किया गया है। इनमें आगरा मंडल के छह स्मारकों को रोशन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
two temples of Vrindavan illuminated by tiranga lights on india completes 100 crore vaccinations
वृंदावन का मदन मोहन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इन इमारतों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण वाले दो मंदिर मथुरा जनपद की हैं। यह दोनों ही प्राचीन मंदिर वृंदावन में स्थित हैं, जिन्हें ब्रज के सबसे प्राचीन मंदिरों के रूप में पहचान मिली हुई है। इसमें मदनमोहन मंदिर और गोविंद देव मंदिर शामिल है। इन मंदिरों को बिजली की झालरों से सजाया गया है।
two temples of Vrindavan illuminated by tiranga lights on india completes 100 crore vaccinations
फतेहपुर सीकरी स्थित पंचमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहसपुर सीकरी स्मारक समूह के प्रमुख पंचमहल स्मारक को तिरंगा रोशनी से रोशन किया गया। दीवाने आम स्मारक में भी लाइटिंग की गई। लाइटिंग शो को ड्रोन कैमरे द्वारा लाइव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन
two temples of Vrindavan illuminated by tiranga lights on india completes 100 crore vaccinations
सिकंदरा स्मारक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल को तिरंगा लाइट से रोशन करने से अलग रखा गया। दरअसल, ताज के संगमरमर को पूर्व में हुए नुकसान की रिपोर्ट को आधार मानते हुए यहां अनुमति नहीं दी गई। ताज को छोड़कर आगरा किला, एत्माद्दौला और सिकंदरा स्मारक भी तिरंगामय रोशनी से जगमगा उठे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed