फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के दो साल: ताजनगरी में जूता उद्योग ने पकड़ी रफ्तार, पर्यटन में अभी भी मुश्किलें बरकरार

Wed, 23 Mar 2022 04:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
two years of lockdown Agra Shoe industry growing up but tourism still faces difficulties
ताजमहल में ऐसे गिरा और उठा सैलानियों का ग्राफ - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण में ठीक दो साल पहले 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर अगले दिन 23 मार्च से लॉकडाउन शुरू हो गया था। इन दो वर्षों में लॉकडाउन ने ताजनगरी के चार लाख लोगों को रोजगार देने वाले जूता उद्योग और 3.50 लाख लोगों की रोजीरोटी चलाने वाले पर्यटन उद्योग की कमर तोड़कर रख दी। हर दिन कमाने, खाने वाले लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए। अब दो साल बाद जूता उद्योग तो धीमे धीमे पटरी पर लौट आया है, लेकिन पर्यटन उद्योग अब भी सहमा है। हर बार कोरोना संक्रमण बढ़ने पर ताजमहल की बंदी पर्यटन को उड़ान नहीं भरने दे रही। आगरा-मुंबई की फ्लाइट बंद होने का भी असर पड़ा है। 



ताजनगरी के 7.50 लाख लोगों का रोजगार जूता और पर्यटन उद्योग से जुड़ा हुआ है। लॉकडाउन की कड़वी यादों को 23 मार्च की तारीख ने कुरेद दिया। पांच हजार करोड़ रुपये का निर्यात करने वाले आगरा की फैक्टरियां बंद हो गई और ताजमहल पर ताला लग गया था। 188 दिन तक ताजमहल पर लॉकडाउन रहा। पूरा पर्यटन उद्योग ठप हो गया। शहर के 650 से ज्यादा होटल, 600 से ज्यादा रेस्टोरेंट, 35 हजार लोगों का हैंडीक्राफ्ट, एंपोरियम सब बंद हो गए थे। 

two years of lockdown Agra Shoe industry growing up but tourism still faces difficulties
ताजमहल के टर्न स्टाइल गेट पर खड़ीं महिला कर्मचारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

17 मार्च 2020 को ताजमहल के दरवाजे पर्यटकों के लिए बंद हो गए जो 21 सितंबर को जाकर खुले। इसके बाद सैलानियों की संख्या ढाई हजार तक सीमित कर दी गई जो बाद में बढ़ी पर फिर से बीते साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर आ गई। विदेशी उड़ानें बंद थी तो पूरा दारोमदार भारतीय पर्यटकों पर आ गया, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में फिर से ताज के दरवाजे बंद हो गए तो फैक्ट्ररियों में उत्पादन कम हो गया। 16 अप्रैल 2021 से 16 जून तक ताज के दरवाजे फिर बंद हुए तो पर्यटन उद्योग की रही सही उम्मीदें भी दम तोड़ गईं। लॉकडाउन के इन दो सालों में ताज पर्यटकों के लिए 248 दिनों तक बंद रहा। 

two years of lockdown Agra Shoe industry growing up but tourism still faces difficulties
फुटवियर शॉप - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी बाजार ने दिया जूता उद्योग को दम

देश की 65 फीसदी जरूरतें और निर्यात में 27 फीसदी की हिस्सेदारी लिए जूता उद्योग ने दो साल बाद रफ्तार पकड़ ली है। लॉकडाउन के बाद दो तिमाही तक जूता उद्योग बुरी तरह से पिछड़ गया। दुनिया भर के बाजारों से ऑर्डर न मिलने से जूता निर्यातक और इससे जुड़े चार लाख लोग परेशान रहे, पर नए बाजारों की तलाश और चीन के विकल्प के रूप में भारतीय निर्यातकों ने जगह जमाई, जिस वजह से लेदर उद्योग फिर से निर्यात के उसी आंकड़े को छूने के कगार पर है जो लॉकडाउन से पहले 2019 में था। तब आगरा से जूता निर्यात 3378 करोड़ रुपये का था जो इस साल 3600 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
two years of lockdown Agra Shoe industry growing up but tourism still faces difficulties
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

80 लाख से 8 लाख रह गए पर्यटक

इन दो वर्षों ने पर्यटन की तस्वीर बिगाड़ दी। लॉकडाउन से पहले ताजमहल के दीदार के लिए 80 लाख भारतीय और 8 लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक आते थे, जिनसे सालाना 2500 करोड़ रुपये का कारोबार हो रहा था। लॉकडाउन के बाद पहले साल भारतीय पर्यटकों की संख्या 8 लाख भी नहीं रही। विदेशी पर्यटक 8 लाख से घटकर 30 हजार तक रह गए। पहले लॉकडाउन के बाद ताज में 21 सितंबर को केवल 2300 सैलानी आए, जबकि उससे पहले ताज पर हर दिन 25 हजार सैलानी पहुंचते थे।
विज्ञापन
two years of lockdown Agra Shoe industry growing up but tourism still faces difficulties
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना - फोटो : अमर उजाला

नई उम्मीदें, नया सवेरा, यह साल बेहतर

जनवरी में कोरोना की तीसरी लहर के कारण ताज पर पर्यटकों की संख्या एकाएक गिरी, पर मार्च में पर्यटन उद्योग संभल गया। होली पर ताज महल के दीदार के लिए 35 हजार से ज्यादा सैलानी आए। दो साल पहले की तरह ताज पर रौनक दिखने लगी, पर उम्मीदें 27 मार्च से जुड़ी है, जब विदेशी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। विदेशी पर्यटकों के आने पर ही एंपोरियम, पंच सितारा होटलों और ट्रेवल ट्रेड में रौनक लौट सकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed