केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर बरसे। अमित शाह ने सपा मुखिया के लिए कहा कि वह (अखिलेश यादव) सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल न करें, क्योंकि उनके शासनकाल में गुंडागर्दी किसी से छिपी नहीं थी। कहा कि प्रदेश में कानून का राज भाजपा ने ही कायम किया है। प्रदेश में गुंडाराज व भ्रष्टाचार का खात्मा किया गया। अमित शाह ने यूपी चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि हम 14, 17 में जीते, 2022 में भी जीतेंगे। उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि मथुरा को भाजपा ने ही तीर्थस्थल घोषित किया है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया।
मथुरा में विपक्ष पर बरसे शाह: भाजपा की जीत का किया दावा, कहा- हम 14 और 17 में जीते, 22 में भी जीतेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:51 PM IST
सार
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा-वृंदावन आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकारें तुष्टीकरण के आधार पर चलीं, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अखिलेश बाबू के नेताओं के घर नोट निकलते हैं। बाहुबली परेशान करते थे, बहन-बेटियों का अपमान होता था। अब बाहुबली गले में पट्टी लगाकर सरेंडर कर रहे हैं।
विज्ञापन