{"_id":"61f29dea33412d380068b586","slug":"union-home-minister-amit-shah-offered-prayers-at-banke-bihari-temple-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने बांकेबिहारी से लिया आशीर्वाद: मंदिर में की विधि-विधान से पूजा, फिर शुरू किया चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ने बांकेबिहारी से लिया आशीर्वाद: मंदिर में की विधि-विधान से पूजा, फिर शुरू किया चुनाव प्रचार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Jan 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गुरुवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आगमन भक्ति भावना से भरपूर रहा। गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार मंदिर पहुंचे शाह ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में विधि-विधान के साथ ठाकुरजी का पूजन किया। वह लगभग 15 मिनट तक मंदिर में रुके। हर बीता क्षण उन्हें ठाकुरजी के श्रीचरणों के करीब ले गया। ठाकुरजी की अलौकिक छवि को गृह मंत्री अपलक निहारते रहे। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क कर चुनाव प्रचार किया।
तय कार्यक्रम से पूरे पौन घंटे विलंब से केंद्रीय गृह मंत्री का हेलिकॉप्टर सुबह 11:45 पर पानीगांव रोड स्थित पवनहंस हैलीपैड पर उतरा। यहां से उनका काफिला बांकेबिहारी मंदिर की ओर चल दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच सिंह द्वार से बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश करने के साथ ही गृह मंत्री वीआईपी गैलरी में पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुरजी का पूजन किया। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ब्रजेश गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य गृह मंत्री से पूजन कराया। शाह ने इत्र, चंदन, पुष्पमाला, बांसुरी के साथ अंगवस्त्र की प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित किया।
Trending Videos
2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करते अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री अमित शाह हाथ जोड़े ठाकुरजी की मनोहारी छवि को काफी देर तक अपलक निहारते रहे। कुछ क्षणों तक अमित शाह ठाकुरजी के ध्यान में लीन हो गए। आंखें खुलने के बाद हल्का सा मुस्कुराए और ठाकुरजी का आभार जताते हुए माथा टेका। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन मेघवाल, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
आम लोगों के प्रवेश को रोका
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के चलते एक घंटा पहले ही मंदिर के आधे हिस्से को खाली करा लिया गया। इस क्षेत्र में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया। इससे बांकेबिहारी मंदिर के आसपास गलियों में भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। गृह मंत्री के जाने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मंदिर परिसर में मौजूद रहे।
4 of 5
कोरोना जांच के लिए सेवायत का सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री अमित शाह के पहुंचने से पहले मंदिर के सेवायत गोस्वामियों का कोरोना टेस्ट किया गया था। सभी सेवायतों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें पूजन की स्वीकृति प्रदान की गई। गृहमंत्री अमित शाह के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और बांकेबिहारी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
5 of 5
अमित शाह ने वृंदावन में किया जन संपर्क
- फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने गोवर्धन और मथुरा विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क किया। संगठन और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा, कांग्रेस व बसपा पर बरसे। अमित शाह ने कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा तो विकास है। गुंडा माफिया की जगह तो जेल में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।