{"_id":"61fa71c461d6ef40756a2b66","slug":"up-election-2022-yogi-adityanath-pray-in-govardhan-mandir-mathura-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दानघाटी में किए गिरिराज महाराज के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दानघाटी में किए गिरिराज महाराज के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Feb 2022 08:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
यूपी चुनाव 2022: गोवर्धन में पूजा करते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावों में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। अपने तूफानी दौरे में मुख्यमंत्री ने गोवर्धन में प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। मुख्यमंत्री दानघाटी मंदिर पहुंच गए। यहां उन्होंने गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की। योगी आदित्यनाथ को यहां सेवायतों ने गिरिराज महाराज की एक तस्वीर भी भेंट की। राधे राधे वृंदावन बांकेबिहारी लाल की जय, गिरिराज महाराज की जय... के साथ संबोधन शुरू करते हुए सूबे के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने गिरिराज जी के दर्शन को अपना सौभाग्य बताया। गोवर्धन में उन्होने कहा कि कोरोना से दुनिया परेशान थी, तब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व गरीबों के लिए कार्य हुआ, उसकी दुनिया सराहना कर रही है। फ्री वैक्सीन, फ्री उपचार दिया। वैक्सीन लगवाने के प्रश्न पर उठे हाथों को देखकर बोले कि भीड़ यह सिद्ध कर रही है कि आपका जज्बा सपा गठबंधन की जमानत जब्त करा देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना में व्यापार-रोजगार भी प्रभावित हुआ। मगर सरकार ने सभी के लिए कार्य किया और मुफ्त राशन दिया। उत्तर प्रदेश में राधे-रानी, गिरिराजजी और बिहारीजी की कृपा से कोरोना समाप्ति की ओर है। यह उन्हीं की कृपा है कि हम जीवन और जीविका बचाने मे सफल रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
गोवर्धन में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा ने कब्रिस्तान की चाहरदीवारी करवाई लेकिन हमें हमारे धाम प्रिय हैं। हमने वह पैसा ब्रज तीर्थ विकास परिषद को देकर ब्रज को संवारने का काम किया। वह सैफई महोत्सव करते थे। जिसमें राग, रंग, भाव और भक्ति नहीं होती थी। भाजपा की सरकार ने अयोध्या मे दीपोत्सव तो बरसाना में रंगोत्सव रंगीली होली करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Up Election 2022: मथुरा में मंच पर योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
योगी ने कहा कि सपा में दंगाई और दंगा होते है। हमने सभी पर बुलडोजर चलवा दिया। अब चुनाव में फिर दंगाई रेंग रहे हैं, हम भी कह रहे हैं कि मार्च मे फिर से भाजपा सरकार बनेगी तो सभी की गर्मी शांत कर दी जाएगी। गोवर्धन के विकास को लेकर वर्तमान विधायक कारिन्दा सिंह ने बहुत कार्य किया। अब पार्टी ने मेघश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। हमारा पैसा विकास में जा रहा है तो उनका पैसा भ्रष्टाचार और इत्र वाले मित्र के यहां जाता था। गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन में जो दो लड़कों की जोड़ी है न, यह बहुत खराब जोड़ी है। जब दंगा हो रहे थे तब लखनऊ वाला लड़का मौन हो जाता था और दिल्ली वाला लड़का तब दिल्ली में बैठकर हंस रहा था। तब उसकी जाटों के प्रति संवेदना नहीं जागी। चुनाव में जाति वोटर नजर आता है।
4 of 5
गोवर्धन में मंच पर बैठे मुख्यमंत्री व अन्य भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी ठा. मेघश्याम सिंह के समर्थन में मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाद ने जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। हेलीपैड पर उतरकर सभास्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन के गिरिराज दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराजजी के दर्शन कर मनोती मांगी। सांसद हेमा मालिनी मंच पर पहुंचीं तो उपस्थित जनता रोमांचित हो उठी, हेमामालिनी ने राधे-राधे के संबोधन के साथ स्वीकार किया।
विज्ञापन
5 of 5
सीएम योगी।
- फोटो : amar ujala
मंच पर पर विधायक ठा. कारिन्दा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह , यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजवीर सिंह, सांसद हेमा मालिनी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, राजस्थान के पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढम, चेयरमैन खेमचंद शर्मा महादेव शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता गोवर्धन नगर पंचायत के पूर्व चैयरमैन गौर गोपाल मुखिया ने संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राणा ने किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।