{"_id":"60a616e16785483cc167cafd","slug":"up-police-cop-satish-kaushik-save-life-of-woman-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ में महिला लगा रही थी फांसी, आगरा के पुलिसकर्मी की सूझबूझ से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ में महिला लगा रही थी फांसी, आगरा के पुलिसकर्मी की सूझबूझ से बची जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 May 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसकर्मी सचिन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में तैनात पुलिसकर्मी सचिन कौशिक की सूझबूझ से लखनऊ की एक महिला की जान बचा ली गई। महिला ने ट्वीट करके जान देने की बात कही थी। सचिन ने बताया कि सोमवार की देर शाम उन्हें राजस्थान से ट्वीट किया गया कि प्लीज इस बहन की कोई हेल्प कीजिए, यह कुछ कर नहीं ले। महिला लखनऊ की रहने वाली है। जब सचिन कौशिक ने महिला के ट्वीट को देखा तो उसमें लिखा था कि वह जीवन से तंग आ चुकी है। स्क्रीन शॉट के साथ फोटो में पंखे पर दुपट्टा भी बंधा हुआ दिखाई दे रहा था। इसे सचिन को भी टैग किया गया था। सचिन ने ट्वीट करने वाले से महिला का पता पूछा। इस पर करीब पांच मिनट में महिला का मोबाइल नंबर ही मिल पाया।
सचिन कौशिक ने इसकी जानकारी प्रभारी एएसपी मोहम्मद मुश्ताक को दी। एएसपी ने लखनऊ के डीसीपी वेस्ट देवेश पांडेय को जानकारी दी। इस पर लखनऊ पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसी दरम्यान सचिन ने महिला से बात करने की कोशिश की।
3 of 5
महिला ने पोस्ट की थी यह फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बातचीत में महिला काफी परेशान लग रही थी। वह बार-बार रो रही थी और जान देने की बात कह रही थी। इस पर सचिन लगातार उसकी काउंसिलिंग करते रहे। काफी कोशिश के बाद महिला ने अपना पता भी बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिसकर्मी सचिन कौशिक
- फोटो : Sachin Kaushik/Facebook
लखनऊ पुलिस कमिश्नर के पीआरओ ने सचिन से संपर्क किया। इसके बाद थाना गाजीपुर की पुलिस महिला के घर तक पहुंच गई। पुलिस ने महिला की पारिवारिक समस्या का समाधान कराया। इस तरह महिला को जान देने से बचाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिसकर्मी सचिन कौशिक
- फोटो : Facebook/Satish Kaushik
सचिन कौशिक प्रभारी एएसपी जीआरपी के पीआरओ हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। सचिन कौशिक फेसबुक पर 'पुलिस छवि सुधार:एक मुहिम' नाम से पेज चलाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।