सब्सक्राइब करें

आगरा: विंग कमांडर के परिवार का दर्द बांटने पहुंचीं तीन शहीदों की वीरनारियां, कहा- हमने भी इस पीड़ा को सहा

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
veer naris of three martyrs pay tribute to martyr Wing Commander Prithavi Singh Chauhan in Agra
शहीद पृथ्वी सिंह को श्रद्धांजलि देती वीरनारी - फोटो : अमर उजाला

तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए आगरा के शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिवार से मिलने पुलवामा शहीदों की वीरनारियां भी शुक्रवार को सरन नगर स्थित उनके घर पहुंचीं। आगरा के पुलवामा शहीद कौशल कुमार रावत की वीरांगना ममता रावत के साथ ही औरैया से वीरांगना आरजू और उन्नाव से वीरांगना प्रतिभा उनके परिजनों से मिलीं और सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हमने इस पीड़ा को सहा है। इसलिए शहीद के परिवार को सांत्वना देने आए हैं। 





वीरनारियों ने कहा कि अभी तो सब मिलने आ रहे हैं, फिर सब भूल जाएंगे। आज भी हमें सीएम योगी से मिलने नहीं दिया।  बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद के पिता को ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद के नाम से एक संस्था का नाम करने का एलान किया। 

Trending Videos
veer naris of three martyrs pay tribute to martyr Wing Commander Prithavi Singh Chauhan in Agra
आगरा: शहीद कौशल किशोर की पत्नी ममता रावत - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा शहीद कौशल कुमार रावत की वीरनारी ममता रावत ने बताया कि वह गुरुग्राम में थीं, वहां से आ रही हैं। शुक्रवार दोपहर को बेटे अभिषेक रावत के साथ शहीद पृथ्वी सिंह के घर पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
veer naris of three martyrs pay tribute to martyr Wing Commander Prithavi Singh Chauhan in Agra
शहीद के घर पहुंचीं तीन वीरनारियां - फोटो : अमर उजाला
बेटियों को घर पर ही छोड़ कर कन्नौज के तिर्वा से शहीद सैनिक गोपाल बाबू की वीरांगना पत्नी आरजू शुक्ला अपने भाई विकास दुबे के साथ आगरा आईं थीं। वह भी परिवार से मिलीं और उन्हें सांत्वना दी। 
veer naris of three martyrs pay tribute to martyr Wing Commander Prithavi Singh Chauhan in Agra
वीरनारियों ने शहीद के परिजनों को दी सांत्वना - फोटो : अमर उजाला
वीरनारी आरजू ने बताया कि अभी तक उन्हें नौकरी नहीं मिली है। दो साल की बेटी लक्ष्मी घर पर ही रिश्तेदारों के साथ है। उन्होंने कहा कि हमने इस दर्द को सहा है, इसलिए शहीद के परिवार को सांत्वना देने आए हैं। 
विज्ञापन
veer naris of three martyrs pay tribute to martyr Wing Commander Prithavi Singh Chauhan in Agra
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के रावतपुर की रहने वालीं शहीद विजय कुमार की वीरांगना पत्नी प्रतिभा भी अपने भाई के साथ आईं। उनके बेटी विप्रा गौतम भी घर पर ही है। बताया कि उन्हें नौकरी मिल गई है लेकिन अभी तक सरकार ने कई मांगें पूरी नहीं की हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed