फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: ग्रामीणों ने पीपल के पेड़ पर डाली खाट, नीचे रोज लगती है योग की पाठशाला

Sat, 22 May 2021 06:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
villagers living under peepal tree in naubari village of agra
पीपल के पेड़ के नीचे योग करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण गांवों में तेजी से फैला है। इससे बचाव के लिए ग्रामीणों की दिनचर्या में बदलाव भी आया है। आगरा जनपद के बरौली अहीर ब्लॉक के गांव नौबरी में ग्रामीणों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। गांव में पुराने पीपल के पेड़ के नीचे प्रतिदिन योग की पाठशाला लगती है। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और जवान सभी शामिल होते हैं। खास बात यह है कि ग्रामीणों का ज्यादातर वक्त इस पेड़ के नीचे ही गुजरता है। गांव के इस सैकड़ों वर्ष पुराने पीपल के पेड़ को लोग जीवन रक्षक मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीपल के पेड़ के नीचे रहने से ऑक्सीजन स्तर बढ़ता है। एक ग्रामीण ने तो पीपल के पेड़ पर अपनी खाट डाल ली है। 




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

villagers living under peepal tree in naubari village of agra
पीपल के पेड़ के नीचे योग करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बरौली अहीर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौबरी में ग्रामीणों ने कई वर्ष पुराने एक पीपल के पेड़ के नीचे अपना डेरा जमा लिया है। यहां सुबह से शाम तक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। सुबह योग की पाठशाला लगती है। युवा कसरते हैं। दोपहर का समय भी गांव के लोग पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर व्यतीत करते हैं। 
villagers living under peepal tree in naubari village of agra
पीपल के पेड़ पर डाली खाट - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना संकट काल में लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे हैं। उन्होंने यह सुना है कि पीपल के पेड़ के नीचे रहने से ऑक्सीजन स्तर बढ़ता है। गांव के विनोद शर्मा ने तो पीपल के पेड़ पर ही खाट डाल ली है। उनका कहना है कि उनका ऑक्सीजन स्तर कम था, जब से पीपल के पेड़ के नीच बैठना शुरू किया है, तब से ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
villagers living under peepal tree in naubari village of agra
पीपल के पेड़ के नीचे व्यायाम करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
गांव के महीपाल यादव ने कहा कि शहरों में ऑक्सीजन की किल्लत है। इसको देखते हुए गांव के बुजुर्गों ने ऑक्सीजन ठीक रखने और शुद्ध हवा लेने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे बैठने के लिए गांव वालों को प्रेरित किया। लोगों ने उनकी बातों को मानकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। महीपाल भी युवाओं की टीम बनाकर लोगों कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
villagers living under peepal tree in naubari village of agra
पीपल के पेड़ के नीचे बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत नौबरी की आबादी लगभग तीन हजार है। गांव की नव निर्वाचित प्रधान स्नेहलता ने बताया कि गांव में कई बार सैनेटाइजेशन कराया है। साथ ही सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। वह स्वास्थ्य विभाग की टीम से लगातार संपर्क है। अगर गांव में किसी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होती है तो तत्काल टीम को बुलाकर उसका इलाज कराया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed