फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन कुंभ: तीर्थनगरी में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, शाही स्नान पर यमुना में लगाई डुबकी

Wed, 10 Mar 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Mar 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
vrindavan kumbh mela 2021: second shahi snan in yamuna
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021 - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में वैष्णव कुंभ के दूसरे शाही स्नान पर तीर्थनगरी में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाही पेशवाई को निकले संत-महंतों पर भक्तों ने कतारवद्ध खड़े होकर पुष्पों की बरसात की। गाजे-बाजे और शंखनाद करते हुए संतों का यह काफिला जयघोष करते हुए यमुना तट पर पहुंचा। यहां हजारों संतों ने पूजन-अर्चन करते हुए यमुना में डुबकी लगाई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भी यमुना में स्नान किया। 

vrindavan kumbh mela 2021: second shahi snan in yamuna
वृंदावन कुंभ मेला 2021: पेशवाई में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में यमुना के तट पर डेरा डाले वैष्णव संतों ने मंगलवार को विजया एकादशी पर द्वितीय शाही स्नान किया। इसके लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का कुंभ क्षेत्र पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। संतों के दर्शन की लालसा में लोग कतारवद्ध हो पेशवाई की प्रतीक्षा में खड़े हो गए। 
vrindavan kumbh mela 2021: second shahi snan in yamuna
वृंदावन कुंभ मेला 2021: पेशवाई में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही संतों की पेशवाई निकली, चारों ओर जयघोष होने लगा। पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। कहीं ढोल तो कहीं शंख की आवाज श्रद्धालुओं को आनंदित करने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
vrindavan kumbh mela 2021: second shahi snan in yamuna
वृंदावन कुंभ मेला 2021: पेशवाई में साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की कुंज गलियों में संतों की पेशवाई पर पुष्प बरसात से माहौल और भी भक्तिमय हो गया। यहां संतों के चेहरों पर अद्भुत आभा मंडल देख रहे भक्त भी रोमांचित हो उठे। 
विज्ञापन
vrindavan kumbh mela 2021: second shahi snan in yamuna
शाही पेशवाई में शामिल साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
ऊंट और घोड़ों पर सवार साधु और उनके साथ पैदल चलते नागा साधुओं की पटेबाजी देखते ही बन रही थी। करीब तीन घंटे से अधिक समय बाद संतों की यह पेशवाई शाही घाट पहुंची। यहां यमुना मैया का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed