फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से आगरा में बदहाली: सड़कों पर 'सैलाब'... घरों में भरा पानी, अभी यह हाल तो मानसून में क्या होगा ?

Fri, 21 May 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 May 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
waterlogging on the roads and colonies after heavy rain in agra
बुधवार को हुई बारिश से शहर का हुआ यह हाल - फोटो : अमर उजाला
ताऊते के असर के कारण आगरा में बुधवार को हुई बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की हकीकत सामने ला दी। सड़कों पर पानी के रूप में लापरवाही का रेला बह निकला। न तो नालों की सफाई कराई गई और न ही निकाली गई सिल्ट को हटाया गया। बारिश से सिल्ट फिर से नालों में समा गई। नाले चोक होने से आईएसबीटी, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, सेंट जोंस, राजामंडी, नालबंद, नाई की मंडी, सुल्तान पुरा, आगरा कैंट, मधु नगर सहित पूरे शहर में सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। शहर में रुक रुक कर हो रही बारिश ने शहर की सड़कों पर न केवल जलभराव कर दिया बल्कि खोदाई वाले लोहामंडी, नौबस्ता, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, बोदला, शाहगंज, अवधपुरी, मारुति एस्टेट, दहतोरा मोड़ के इलाकों में सड़कें दलदल में बदल गईं। मेयर और नगर आयुक्त के निरीक्षण में शहर के नाले चोक मिले थे, वहीं अफसर दावा कर रहे थे कि बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। अफसरों के इन दावों की पोल बारिश ने खोल दी। 
waterlogging on the roads and colonies after heavy rain in agra
बुधवार रात को हुई झमाझम बारिश से वीआईपी रोड खेरिया मोड़ पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पूरे दिन की रिमझिम और रात में 8 बजे के बाद हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर और घरों के अंदर पानी भर गया। जिन एक दो नालों की सफाई कर सिल्ट बाहर निकाली गई थी, वह वापस नालों में ही समा गई। रात की बारिश में दयालबाग के कबीर नगर, मुगल रोड, कमलानगर, शंकरगढ़ पुलिया, अलबतिया रोड समेत कई जगह एक से डेढ़ फुट तक पानी सड़कों पर भर गया।
waterlogging on the roads and colonies after heavy rain in agra
भगवान टाकीज सर्विस रोड पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रवि बिहारी माथुर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि कमरों में बैठे अफसरों को फील्ड में भेजकर नाला सफाई दिखवाएं। सबसे पहले शहर के 21 बड़े नालों की सफाई टेल एंड से कराई जाए और हर दिन इनसे निकली सिल्ट का क्यूबिक मीटर में रिकाॅर्ड तलब किया जाए। जब तक बड़े नालों की सफाई टेल एंड से नहीं होगी, तब तक पीछे से आ रहे छोटे नालों के पानी की निकासी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
waterlogging on the roads and colonies after heavy rain in agra
दयालबाग के कबीर नगर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की शाम को दयालबाग के कई इलाकों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। सौ फुटा रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मुगल रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी में भी पानी भर गया। यहां भी रात में लोगों का आवागमन बंद हो गया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने दयालबाग पहुंचकर मौका मुआयना किया। इसके पहले यमुना के गेट खोल दिए जाते हैं, ताकि पानी दयालबाग के भीतर नहीं जा सके। 
विज्ञापन
waterlogging on the roads and colonies after heavy rain in agra
कौशलपुर रोड पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
ये हैं शहर के बड़े नाले, जो लबालब भरे
अमर सिंह गेट नाला, लंगड़े की चौकी, महावीर नाला, औलिया रोड नाला, नाला काजीपाड़ा, एसएन मेडिकल कॉलेज नाला, जीवनी मंडी नाला, नाला कंसखार, हसनपुरा, नौबस्ता नाला, राजश्री नाला, यमुनापार बड़ा नाला, वंदना फैक्टरी नाला, बोदला नाला, फ्रीगंज नाला, मंटोला नाला, शंकरगढ़ पुलिया, ताजमहल पूर्वी गेट नाला समेत नाले लबालब भरे हुए हैं। चमड़े की कतरन, कचरा और सिल्ट के कारण छोटे नालों का पानी इनमें से निकल नहीं पा रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed