फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेमौसम बरसात से किसान बदहाल: बर्बाद फसलें देखकर किसानों के छलके आंसू, इन फसलों को हुआ भारी नुकसान

Mon, 10 Jan 2022 02:02 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jan 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Crops Damage Due To Rain And Hail In Firozabad
मिर्च की फसल देखते किसान - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में शनिवार शाम और रविवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से आलू, शिमला मिर्च, गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गई। खेतों में पानी भरा हुआ है। खेतों पर किसान पहुंचे तो फसलें देखकर अपने आंसू नहीं रोक सके। वहीं प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराने में हीलाहवाली से नाराज नारखी क्षेत्र के किसानों ने विरोध जताया। बारिश व ओलावृष्टि से नारखी धौकल, असन, एवरन गढ़ी, हंसराम गढ़ी, गढ़ी अफो, विदरिका, नयाबांस शाहपुर, कूभ, बड़ागांव, भूड़ा शेरपुर, जैतपुर, भीतरी, डोरसा, राजपुर, गांगनी कायथा, गढ़ी एवरन, राजपुर, नारखी खास के अलावा फिरोजाबाद ब्लॉक के उस्मानपुर, असन, नगला डूमर, लदपुरा एवं दतौजी सहित करीब 125 गांवों में सरसों, शिमला मिर्च की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की मानें तो ओलावृष्टि के कारण सिरसागंज और जसराना के अलावा हाथवंत क्षेत्र में सैकड़ों बीघा फसल पर ओलावृष्टि के कारण सफेद चादर बिछ गई। 

Weather Forecast Crops Damage Due To Rain And Hail In Firozabad
खेत में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
राजस्व विभाग, बीमा कंपनी व कृषि विभाग सर्वे में जुटे
फसलों के नुकसान के आकलन के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देशन में कृषि विभाग के अफसर बीमा कंपनी के कर्मचारियों के साथ सर्वे कराने में जुट गए। वहीं राजस्व विभाग की टीमें भी हाथवंत, जसराना, सिरसागंज, फिरोजाबाद के अलावा टूंडला क्षेत्र में नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराते दिखे।
 
Weather Forecast Crops Damage Due To Rain And Hail In Firozabad
फिरोजाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह - फोटो : अमर उजाला
किसानों को मिले मुआवजा : हर्षिता
जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता प्रताप सिंह ने डीएम चंद्र विजय सिंह से बात की। उन्होंने डीएम से कहा कि किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित प्रताप सिंह ने नारखी के असन, नारखी धौकल आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों की हर संभव मदद दिलाने को कहा। वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल सिंह ने भी प्रभावित गांवों का दौरा किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Crops Damage Due To Rain And Hail In Firozabad
आलू की फसल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
दिलाया जाएगा बीमा
बीमा कंपनी और कर्मचारियों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए हैं। जिन किसानों का फसलीय बीमा है, उन्हें बीमा दिलाया जाएगा। जिनका बीमा नहीं है उन्हें सहायता दिलाने के लिए डीएम से अनुरोध करेंगे। -रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी

 
विज्ञापन
Weather Forecast Crops Damage Due To Rain And Hail In Firozabad
बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल - फोटो : अमर उजाला
बीमा कंपनी को 72 घंटे में दें सूचनाएं 
फिरोजाबाद। जिले में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसल का बीमा कराया है वह नुकसान की सूचना फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18008896868 तथा सबंधित बैंक या उप निदेशक कृषि कार्यालय विकास भवन या फिर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी की मेल आईडी ro.lucknow@aicofindia.com पर 72 घंटे के अंतर्गत सूचना दें। बीमा कंपनी की ओर से कंपनी के प्रतिनिधि जिले पर शैलेन्द्र कुमार जिला प्रबंधक (फिरोजाबाद)  के मोबाइल नंबर.82669151142, फिरोजाबाद तहसील समन्वयक मनोहर राजपूत के मोबाइल नंबर 99972870463, टूंडला तहसील समन्वयक रनवीर सिंह के मोबाइल नं. 96271803414 तथा शिकोहाबाद तहसील समन्वयक रामनरेश  मो. 82793988385, जसराना तहसील के समन्वयक ग्रीश चंद्र मो. 63984776436, तहसील सिरसागंज के समन्वयक जितेंद्र कुमार के मो. 6396915077 पर सूचना दें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed