सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मौसम: मार्च के आखिर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 41 डिग्री पार, सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Weather Update Maximum Temperature 41 Degrees cross In Agra
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मार्च के आखिर में गर्मी का पुराना रिकॉर्ड टूट गया। सोमवार को ताजनगरी का पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो वर्ष 1892 के बाद सबसे ज्यादा है। पांच साल पहले 28 मार्च 2017 को तापमान 39.6 डिग्री पर पहुंच गया था, जो रिकॉर्ड था, लेकिन सोमवार को अलर्ट से दो दिन पहले ही चले लू के थपेड़ों ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। पांच साल पहले बने रिकॉर्ड से दो डिग्री ज्यादा पारा आगरा में दर्ज किया गया। 130 साल बाद मार्च में ऐसी बेहाल करने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा है।



सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री पर रहा जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश की ओर से चल रही गर्म हवा के कारण आगरा समेत क्षेत्रों में पारा 41 डिग्री के पार बना रहा। 

Trending Videos
Weather Update Maximum Temperature 41 Degrees cross In Agra
धूप से मासूम को बचाती मां - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने 30 मार्च से लू का अलर्ट जारी किया था, पर यह दो दिन पहले ही शुरू हो गई। लू के थपेड़े सुबह 10 बजे से ही लगने शुरू हो गए। दोपहर में 12 बजते-बजते पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका था। न केवल दिन, बल्कि रात मे भी मौसम की तपिश झेलनी पड़ी। सुबह ही छत पर रखी टंकियों का पानी उबलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update Maximum Temperature 41 Degrees cross In Agra
तेज धूप और गर्मी से पर्यटक हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक इस सप्ताह तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। पूरे सप्ताह लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं। न केवल दिन, बल्कि रात में भी तपिश बनी रहेगी और सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक तापमान में उछाल बना रहेगा। 
Weather Update Maximum Temperature 41 Degrees cross In Agra
बोतल से पानी पीती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा  41.4   19.5
झांसी 41.0  22.0
प्रयागराज  41.0 19.2
वाराणसी 40.2 19.2
बांदा 39.8 21.4

 
विज्ञापन
Weather Update Maximum Temperature 41 Degrees cross In Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

इस सप्ताह का तापमान

दिनांक  अधिकतम  न्यूनतम
28 मार्च 41.4 19.5
27 मार्च   39.9 20.0
26 मार्च 37.2 20.0
25 मार्च 38.5 21.4
24 मार्च 38.6  21.7
23 मार्च 38.0 20.6
22 मार्च  38.2 21.4

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed