{"_id":"6241d7ec303fbb73a57bd8d2","slug":"breach-in-the-security-of-taj-mahal-on-monday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताज की सुरक्षा में सेंध: स्मारक में बैनर के साथ हुई फोटोग्राफी, फ्री एंट्री पर पुलिस और एएसआई कर्मी में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज की सुरक्षा में सेंध: स्मारक में बैनर के साथ हुई फोटोग्राफी, फ्री एंट्री पर पुलिस और एएसआई कर्मी में झड़प
Mon, 28 Mar 2022 09:20 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर सोमवार का दिन विवादों के नाम रहा। सुबह को ताज की सुरक्षा में सेंध लग गई। होशंगाबाद के कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का दल सेंट्रल टैंक पर अपने कॉलेज का बैनर लेकर फोटोग्राफी कराने लगा। जबकि ताजमहल में बैनर और पोस्टर प्रतिबंधित है। फिर भी पर्यटकों का दल बैनर-पोस्टर के साथ प्रवेश कर गया। दोपहर में मुख्य मकबरे पर 200 रुपये के अतिरिक्त टिकट को लेने के बाद एक पर्यटक बिना स्कैनिंग के ही कब्र स्थल पर पहुंच गया।
फ्री एंट्री पर पुलिस से हुई झड़प
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के गेट पर तैनात सीआईएसएफ और एसआईएस जवानों ने पुलिसकर्मियों को काबू में किया। इस मामले में एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद ने एएसआई के ताज कार्यालय के संरक्षण सहायक से रिपोर्ट मांगी है और पुलिस कप्तान से शिकायत के लिए कहा है।
ताजमहल में बैनर के साथ फोटोग्राफी करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की सुरक्षा में सोमवार को तब सेंध लग गई, जब होशंगाबाद के कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का दल सेंट्रल टैंक पर अपने कॉलेज का बैनर लेकर फोटोग्राफी कराने लगा। ताजमहल में बैनर, पोस्टर लेकर फोटोग्राफी करना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में बैनर के साथ फोटोग्राफी करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज के छात्र छात्राओं के दल ने जब फोटोग्राफी कराई तो वहां मौजूद गाइडों, फोटोग्राफरों ने सीआईएसएफ से शिकायत कर दी। छात्रों का कहना था कि उन्हें ताजमहल पर इस नियम की जानकारी नहीं थी। वह कॉलेज टूर में अक्सर ऐसे ही फोटोग्राफी करते हैं। इस मामले में अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि बैनर अंदर पहुंचने की रिपोर्ट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से मांगी गई है।
विज्ञापन
ताजमहल के बाहर लगी पर्यटकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला