{"_id":"624184d1b9e28711155e56de","slug":"heavy-explosion-on-the-roof-of-lock-up-in-etmadpur-police-station-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: थाना एत्मादपुर की छत पर तेज धमाका, चार खिड़कियों के शीशे टूटे, पुलिसकर्मी परिसर से बाहर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: थाना एत्मादपुर की छत पर तेज धमाका, चार खिड़कियों के शीशे टूटे, पुलिसकर्मी परिसर से बाहर भागे
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Mar 2022 03:20 PM IST
सार
एत्मादपुर थाने में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज धमाका हुआ। ये धमाका हवालात की छत पर हुआ, जिससे पुलिसकर्मी दहशत में आ गए।
विज्ञापन
1 of 5
एत्मादपुर थाने में हवालात की छत पर हुआ तेज धमाका,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के थाना एत्मादपुर में सोमवार को दोपहर 2:45 बजे जोरदार धमाके से पुलिसकर्मी और आसपास के लोग दहल गए। धमाके से छत में छोटा गड्ढा हो गया। परिसर की चार खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। धमाका मालखाने और हवालात की छत पर रखे कबाड़ में हुआ। उस समय छत पर मजदूर दीवार बनाने का काम कर रहे थे। घटना के बाद सभी थाने से दूर भाग गए। घटना के कारण की डॉग स्क्वायड और बीडीएस की टीम ने पहुंचकर जांच की। आशंका है कि छत पर रखी जब्त की गई आतिशबाजी के बोरे में विस्फोट हुआ है।
थाना एत्मादपुर में छत पर दीवार बनाने का काम चल रहा है। सोमवार को तीन मजदूर नगला पुन्नू निवासी रवि कुमार, राजपाल और राजकपूर काम कर रहे थे। दोपहर 2:45 बजे मालखाने की छत पर तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि ईंटें और अन्य सामान दूर जा गिरा। ईंटें आसपास के घर और दुकानों तक गईं। उस समय थाने में सात से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। वह परिसर से निकलकर बाहर भाग गए। वहीं थाने के पास के घरों से भी लोग निकल आए। मजदूर रवि कुमार भागते समय घायल हो गया। थाने में धमाके की जानकारी पर एसपीआरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता, सीओ रवि कुमार और दमकल पहुंच गई। बीडीएस और डॉग स्क्वैड की टीम ने छत पर जांच की।
2 of 5
टूटा हुआ खिड़की का कांच और बिखरे दस्तावेज
- फोटो : अमर उजाला
एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई आवाज
थाने में धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर लोग थाने के पास आए। जब उन्हें पता चला कि धमाका थाने की छत पर हुआ है, तब वापस गए। उधर, थाने के पीछे ही सुशील शर्मा का मकान है। धमाके से एसके मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। सीओ के मुताबिक, एत्मादपुर थाने की छत पर हुए तेज धमाके के दौरान एसआई सचिन जावला, एसआई राजेश कुमार, सिपाही अजय पाल सिंह, संदीप सिंह, मोहम्मद उवैद, आफसा कमाल, रमाशंकर आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।
3 of 5
इसी छत पर हुआ धमाका
- फोटो : अमर उजाला
पीला धुआं उठा, सौ मीटर दूर गिरे ईंट के टुकड़े
थाने के सामने परचून की दुकानदार चलाने वाले अनिल कुमार ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि कुछ देर के लिए आसपास पीला धुआं हो गया था। एक अन्य दुकानदार रोहित कुमार ने बताया कि ईंट के टुकड़े करीब 100 मीटर दूर तक गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धमाके के बाद थाने में जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आतिशबाजी में हुआ धमाका
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया धमाका एत्मादपुर थाना में पूर्व में सीज की गई आतिशबाजी में होना लग रहा है। इसका कारण पता किया जा रहा है। धमाका कम तीव्रता का था। इससे छत सुरक्षित है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच की है। इसकी रिपोर्ट के बाद ही धमाके की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
थाने की छत पर बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
गिरने से पैर में लगी मजदूर के चोट
थाने में दीवार बनाने का काम कर रहे श्रमिक रवि कुमार ने बताया कि वह साथी राजकपूर निवासी नगला पुन्नू के साथ काम कर रहा था, तभी अचानक धमाका हुआ। चारों ओर धुआं हो गया। इस पर घबराकर वे लोग छत से कूदकर भागे। इस दौरान गिरने से उसके पैर में चोट भी लग गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।