सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

प्यार का खौफनाक अंत: परिवार से लड़कर की शादी, दो माह में ही कंचन की मौत; न्याय के लिए हाईवे पर लेट गए घरवाले

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 08:47 AM IST
सार

आगरा में प्रेम विवाह के दो महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। भाई का दावा है कि बहन की डायरी और मोबाइल गायब कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई, जबकि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई।
 

विज्ञापन
Woman Dies Two Months After Love Marriage Family Alleges Dowry Murder
विवाहिता की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार में प्रेम विवाह के दो महीने बाद ही विवाहिता की माैत से परिजन आक्रोशित हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने अंतिम संस्कार से मना करते हुए लंगड़े की चाैकी के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लगा। पुलिस ने पहुंचकर मामला संभाला। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रात में अंतिम संस्कार किया गया।


लंगड़े की चाैकी निवासी कंचन ने कालिंदी विहार स्थित पुष्पा एन्क्लेव निवासी सर्राफ शिवम वर्मा के साथ 15 फरवरी को प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल में कंचन का उत्पीड़न हो रहा था। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर जाति से संबंधित ताने मारे जाते थे। कंचन के पिता दिवंगत हो चुके हैं। भाई तरुण शटरिंग का काम करने की वजह से ससुरालियों की मांग पूरी नहीं कर पा रहा था।

 
Trending Videos
Woman Dies Two Months After Love Marriage Family Alleges Dowry Murder
हाईवे पर लगा दिया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार दोपहर बहन की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मगर घर से बहन की डायरी और मोबाइल बरामद नहीं किया। इसमें उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में लिखा था। उसे ससुरालियों ने गायब कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं की। तरुण ने इन आरोपों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman Dies Two Months After Love Marriage Family Alleges Dowry Murder
कंचन की शादी के फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवाहिता के फंदा लगाने की बात कही गई है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।
Woman Dies Two Months After Love Marriage Family Alleges Dowry Murder
हाईवे पर लेट गए घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सड़क पर लेट गए, चालकों से अभद्रता
शुक्रवार शाम 6 बजे शव पोस्टमार्टम गृह से घर लाया गया। परिजन ने शव को एंबुलेंस से नहीं निकाला। शाम तकरीबन 7:15 पर हाईवे पर पहुंच गए। दोनों तरफ बड़ी संख्या में परिवार की महिलाएं और अन्य लोग खड़े हो गए। सभी सड़क पर लेट गए। लोगों ने वाहनों को निकालने का प्रयास किया तो उनसे अभद्रता की गई। फांसी दो फांसी दो... की नारेबाजी करते हुए पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
Woman Dies Two Months After Love Marriage Family Alleges Dowry Murder
हाईवे पर जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो किलोमीटर तक फंस गए वाहन
हाईवे पर शाम के समय लोगों ने जाम लगाया। इससे रामबाग और भगवान टाॅकीज तक हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुल्तानगंज पुलिया से लोगों ने वाहनों को सर्विस रोड, मुगल रोड और गांधी नगर की तरफ मोड़ा तो यहां भी वाहन फंस गए। यातायात पुलिसकर्मी किसी तरह वाहनों को निकाल रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। थाना हरीपर्वत पुलिस के आने पर लोगों को हटा दिया गया लेकिन हाईवे पर एक घंटे तक वाहन फंसे रहे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed