फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व धरोहर सप्ताहः संरक्षण को तरस रहे स्मारक, धरोहरें हुई बेहाल, देखें तस्वीरें

Wed, 20 Nov 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 Nov 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
World Heritage Week Tajmahal Agra Fort Condition Pictures Up News
स्मारक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक नहीं बल्कि तीन-तीन विश्वदाय स्मारक हैं। ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी। मंगलवार से अगले सात दिन स्मारकों के बारे में जागरूक करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से अभियान चलेगा। मगर, स्मारकों के संरक्षण पर सालभर उतना ध्यान नहीं दिया जाता, जितने की जरूरत उम्र की मार झेल रहे स्मारकों को वर्तमान में है।  स्थिति यह है कि आगरा का लाल किला देखरेख के अभाव में काला किला दिखने लगा है। साफ-सफाई न होने की स्थिति में इसी बाहरी दीवारों पर काई जम गई है। स्थिति यह है कि इसकी बुलंद दीवारों में पौधे उग आए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
World Heritage Week Tajmahal Agra Fort Condition Pictures Up News
ताजमहल में चमेली फर्श - फोटो : अमर उजाला
विश्वदाय स्मारक ताजमहल का भी ऐसा ही कुछ हाल है। इसके चमेली फर्श के पत्थर जर्जर हो गए हैं। संरक्षण कार्य के अभाव में ये जगह-जगह से टूट गए हैं। हालांकि इन्हें बदलने की कवायद अभी शुरू की गई है।
World Heritage Week Tajmahal Agra Fort Condition Pictures Up News
ऐतिहासिक जामा मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक जामा मस्जिद के मुख्य गुंबद के पास की एक मीनार लंबे समय टूटी हुई है। न तो इस मीनार को मरम्मत के बाद लगाया गया और न ही दूसरी नई मीनार बनवाई गई। मस्जिद के रखरखाव का आलम यह है कि इसके मुख्य गुंबद तक पर हरियाली उग आई है। जोकि स्मारक को अंदर से खोखला कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Heritage Week Tajmahal Agra Fort Condition Pictures Up News
चीनी का रोजा एत्मादउद्दौला - फोटो : अमर उजाला
पत्थर घोड़ा स्मारक में गंदगी पसरी है। बारिश के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है। निकासी का बंदोबस्त नहीं है। वहीं मरियम टूम में अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इसकी वजह से यहां पर्यटक कम ही जाते हैं। एत्मादउद्दौला में झाड़ियां उग आई हैं। यमुना की तरफ से पत्थर जर्जर हो रहे हैं। चीनी का रोजा का संरक्षण कार्य ठीक से नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
World Heritage Week Tajmahal Agra Fort Condition Pictures Up News
शीश महल के दरवाजे पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
शहर में हर रोज हजारों पर्यटक ऐतिहासिक स्मारकों के दीदार के लिए आते हैं। मगर, वह चुनिंदा स्मारकों का ही दीदार कर पाते हैं। ताले में कैद होने के कारण शीश महल जैसे खूबसूरत स्मारक देख ही नहीं पाते। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। आगरा ऐतिहासिक नगरी है। यहां एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों की लंबी फेहरिस्त है। लेकिन पर्यटक इनमें से कुछ ही स्मारक देख पाते हैं। आगरा किले में स्थित शीश महल, शिवाजी जेल, मुसम्मन बुर्ज, मोती मस्जिद, मीना बाजार, सलीम गढ़ का किला आदि पर एएसआई का ताला लगा हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed