फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार के दलदल में कैसे फंसीं युवतियां, पूछताछ में पुलिस को बताईं चौंकाने वाली बातें

Wed, 20 Nov 2019 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
girls trapped in prostitution racket agra up news
पकड़ी गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित चार स्पा सेंटर्स से पकड़े गए छह युवक और 19 युवतियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। इससे पहले पूछताछ में पुलिस को युवतियों ने जो बातें बताई हैं, वो चौंकाने वाली हैं।
girls trapped in prostitution racket agra up news
स्पा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं युवतियां आगरा के ताजगंज, सदर, रकाबगंज, कोतवाली, जगदीशपुरा, शमसाबाद क्षेत्र की रहने वाली हैं। इनमें कुछ युवतियां तलाकशुदा भी हैं। काम की तलाश करते हुए ये स्पा सेंटर तक आईं थीं। 
girls trapped in prostitution racket agra up news
स्पा सेंटर से पकड़ी गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि किसी युवती का पति से तलाक हो गया तो किसी के परिवार में कोई नहीं है। काम की तलाश करते हुए स्पा सेंटरों में आईं। इसके बाद देह व्यापार के दलदल में फंस गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
girls trapped in prostitution racket agra up news
स्पा सेंटर से पकड़े गए युवक - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने स्पा सेंटरों से उखर्रा रोड निवासी राजेश शर्मा, पंकज, कहरई मोड़ निवासी सोनू, रोशन मोहल्ला निवासी अकरम, चमरौली निवासी शिव सिंह और गोबर चौकी निवासी अमित को पकड़ा था। पुलिस की पूछताछ में सभी बहाने बनाने लगे। राजेश और पंकज ने कहा कि वो खरीदारी करने आए थे। पुलिस के आने पर डर की वजह से स्पा सेंटर में घुस गए थे। 
विज्ञापन
girls trapped in prostitution racket agra up news
पुलिस के छापे के बाद बंद स्पा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ सदर विकास जायसवाल ने मंगलवार को भी फतेहाबाद रोड स्थित स्पा सेंटरों पर छापा मारा। मगर, कई स्पा सेंटर पर ताला लटका हुआ मिला। जो खुले हुए थे उनमें युवतियां काम करती नहीं मिलीं। पुलिस ने तकरीबन 15 स्पा सेंटरों को चेक किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed