फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'व्यू प्वाइंट' से ताजमहल का दीदार होगा महंगा, जल्द लागू हो सकती हैं टिकट की नई दरें

Wed, 20 Nov 2019 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Nov 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
taj view point ticket rates will be increase soon
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट से ताजमहल निहारना महंगा होगा। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को 15 नवंबर से शुरू हुए ताज व्यू प्वाइंट पर प्रवेश करने वालों की समीक्षा करते हुए इसकी प्रवेश टिकट दर बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही ताज दर्शन के हिसाब से इसका समय परिवर्तन करने को भी कहा है।
taj view point ticket rates will be increase soon
ताज व्यू प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त ने मंगलवार शाम को एडीए और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ पर्यटन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ताज व्यू प्वाइंट की प्रवेश टिकट दर 20 रुपये होने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इसे बढ़ाया जाना चाहिए। 
taj view point ticket rates will be increase soon
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताज व्यू प्वाइंट से सुबह सात से 10 बजे तक और शाम सात से रात्रि 10 बजे तक ताज दर्शन कराए जाने के समय का भी सुझाव दिया। एडीए इसकी समीक्षा करेगा। संभवत: एक दिसंबर से ताज व्यू प्वाइंट की प्रवेश टिकट दर में बढ़ोत्तरी और समय परिवर्तन लागू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
taj view point ticket rates will be increase soon
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त ने सभी स्मारकों के आसपास बीएसएनएल के सिंगल बढ़ाने के लिए कहा, जिससे कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग में अड़चन न आए। हेरीटेज वॉक पर शौचालय बनाए जाएंगे। ताज नेचर वॉक के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। आई लव आगरा प्वाइंट को और विकसित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
taj view point ticket rates will be increase soon
मंडलायुक्त अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
बैठक में ग्यारह सीढ़ी मैदान को निजी हाथों में देने पर भी मंथन किया गया। ताकि इससे ग्यारह सीढ़ी और मैदान का रखरखाव किया जा सके। बताया जा रहा है कि जल्द ही जिलाधिकारी के साथ इस संबंध में बैठक होगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed