फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ, विदेशी पर्यटकों ने जाना स्मारकों का इतिहास, देखें तस्वीरें

Tue, 19 Nov 2019 08:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 19 Nov 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
World Heritage Week 2019 Starts By Commissioner Anil Kumar Agra In Sikandra
सिकंदरा स्मारक पर प्रदर्शनी में विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ आज मंगलवार को सिकंदरा स्थित अकबर टूम में हो गया। इस दौरान चित्रकला और छायाचित्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। विश्व धरोहर सप्ताह 25 नवंबर तक चलेगा।
World Heritage Week 2019 Starts By Commissioner Anil Kumar Agra In Sikandra
विश्व धरोहर सप्ताह का फीता काटकर शुभारंभ करते मंडलायुक्त अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ सिकन्दरा स्थित अकबर टॉम में कमिश्नर अनिल कुमार ने फीटा काटकर किया। इस दौरान बच्चों को जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। आज ताजमहल, आगरा किला सहित सभी स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहा।
World Heritage Week 2019 Starts By Commissioner Anil Kumar Agra In Sikandra
सिकंदरा स्मारक पर प्रदर्शनी में विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा स्मारक पर विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ के बाद यहां छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में इस प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंचे। यहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Heritage Week 2019 Starts By Commissioner Anil Kumar Agra In Sikandra
सिकंदरा स्मारक पर चित्रकला बनातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आगरा में एक नहीं बल्कि तीन-तीन विश्वदाय स्मारक हैं। ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी। मंगलवार से अगले सात दिन स्मारकों के बारे में जागरूक करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से अभियान चलेगा। मंगलवार को यहां बच्चों ने चित्रकला बनाई और सभी साफ-सफाई व धरोहर को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
World Heritage Week 2019 Starts By Commissioner Anil Kumar Agra In Sikandra
tajmahal - फोटो : social media
शहर में हर रोज हजारों पर्यटक ऐतिहासिक स्मारकों के दीदार के लिए आते हैं। मगर, वह चुनिंदा स्मारकों का ही दीदार कर पाते हैं। ताले में कैद होने के कारण शीश महल जैसे खूबसूरत स्मारक देख ही नहीं पाते। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed