फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Case: सीबीआई की चार्जशीट में खुलासा, पॉलीग्राफी टेस्ट में पकड़ा गया था संदीप का झूठ, पीड़िता से रिश्तों...

Wed, 06 Jan 2021 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Jan 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News Revealed in CBI charge sheet Sandeep lie was caught in polygraphy test
हाथरस केस - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में मुख्य आरोपी संदीप के पॉलीग्राफी टेस्ट में यह बात सामने आई है कि वह घटना के समय मौके पर ही मौजूद था। पॉलीग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट के हिसाब से संदीप से कुछ सवाल पूछे गए तो उसने हर सवाल का या तो गलत उत्तर दिया या फिर उसके जवाब पर संशय ही रहा। अपने बचाव में उसके द्वारा दिया गया कोई भी जवाब सही नहीं निकला।  

Hathras Rape Case News Revealed in CBI charge sheet Sandeep lie was caught in polygraphy test
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि बिटिया के प्रकरण में सीबीआई चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू व लवकुश को गुजरात गांधीनगर ले गई थी और वहां पॉलीग्राफी व ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराया था। सीबीआई ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ 18 दिसंबर को चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। इस प्रकरण में नए खुलासे भी हो रहे हैं। सीबीआई की चार्जशीट में जहां यह बात सामने आई थीकि मुख्य आरोपी संदीप और इस लड़की के बीच रिश्ते थे और दोनों में अक्सर बातें भी होती थीं। 
 
Hathras Rape Case News Revealed in CBI charge sheet Sandeep lie was caught in polygraphy test
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
पॉलीग्राफी टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार संदीप के जब यह पूछा गया कि क्या घटना के दिन 14 सितंबर को वह उस खेत की निगरानी कर रहा था, जिस पर पीड़िता जा रही थी तो उसका जवाब नहीं था। टेस्ट रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उसने यह झूठ बोला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case News Revealed in CBI charge sheet Sandeep lie was caught in polygraphy test
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह जब उससे यह पूछा गया कि क्या 14 सितंबर को वह पीड़िता पर खेत में हुए जानलेवा हमले में शामिल था। तब भी उसने अपना उत्तर नहीं ही दिया, जबकि पॉलीग्राफी टेस्ट रिपोर्ट में यह बात सामने कि इस सवाल का उत्तर भी उसने झूठ बोलकर दिया। जब उससे यह पूछा गया कि क्या घटना के दिन छोटू के खेत में उसने पीड़िता तो छुआ था तो इसका उत्तर भी उसने न में ही दिया। 
 
विज्ञापन
Hathras Rape Case News Revealed in CBI charge sheet Sandeep lie was caught in polygraphy test
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
पॉलीग्राफी टेस्ट के हिसाब से उसका यह उत्तर भी गलत था। इसी तरह उससे यह सवाल भी पूछे गए कि क्या उसे पीड़िता का दुपट्टे से गला दबाया था या उससे पीड़िता के साथ रिश्ते थे तो भी उसने इसका उत्तर न में ही दिया। पॉलीग्राफी टेस्ट के हिसाब से यह उत्तर भी उसके संशयपूर्ण ही थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed