फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Upside down flag in tractor tiranga yatra

Aligarh News: ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में बड़ी लापरवाही, फहराया उल्टा झंडा, झंडे को लेकर यह है नियम

Fri, 14 Aug 2026 02:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 14 Aug 2026 02:00 PM IST
सार

भारतीय ध्वज संहिता और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के अनुसान, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उल्टा फहराना या पकड़ना कानूनन अपराध है।

विज्ञापन
Upside down flag in tractor tiranga yatra
ट्रैक्टर पर उल्टा लगा भारतीय तिरंगा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर निकाली जा रही एक तिरंगा यात्रा के दौरान एक ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया गया। यह घटना 13 अगस्त को बरला के गांव पहाड़ीपुर से शुरू हुई ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान हुई। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार यादव ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन


यात्रा पहाडीपुर से चलकर बरला होते हुए पूरे क्षेत्र में निकाली गई। यात्रा के अंत में, प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। हालांकि, इस दौरान किसी की भी नजर ट्रैक्टर पर उल्टा लगे झंडे पर नहीं पड़ी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

विज्ञापन

इस तरह का वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं है। थानाध्यक्ष को वीडियो की सत्यता की जांच कर कार्यवाई के लिए कहा जाएगा।-नारायण सिंह, एसडीएम, अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनन अपराध है राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
भारतीय ध्वज संहिता और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के अनुसान, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उल्टा फहराना या पकड़ना कानूनन अपराध है। नियम है कि तिरंगे में हमेशा सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद अशोक चक्र के साथ और सबसे नीचे हरा रंग होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed