फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बच्चों को बाहर भेजकर प्रेमी के साथ रंगरलियां मना रही थी पत्नी, अचानक आ गया पति, और फिर...

Mon, 28 Dec 2020 07:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Dec 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
husband caught wife with lover in aligarh of uttar pradesh lover killed by husband
LOVE AFFAIR - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना इलाके के सारसौल में रविवार देर शाम पत्नी संग रंगरलियां मना रहे प्रेमी को देख पति ने आपा खो दिया। उसने बल्ले से पीट-पीटकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हिमाचल प्रदेश में काम करने वाला पति अचानक घर पहुंचा था। मृत प्रेमी नोएडा का रहने वाला था। पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।


 
husband caught wife with lover in aligarh of uttar pradesh lover killed by husband
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से लोधा निवासी सुंदर लाल का परिवार सारसौल स्थित अग्रवाल ढाबा के सामने वाली गली में अपना मकान बनाकर रहता है। घर में पत्नी कमलेश के अलावा दो बेटे हरिओम व ललित हैं। सुंदर लाल खुद हिमाचल प्रदेश में एक बिस्किट फैक्टरी में नौकरी करता है। कुछ समय पहले तक सुंदर लाल की पत्नी व बच्चे भी साथ ही रहते थे। लॉकडाउन के बाद से परिवार यहीं रह रहा है।
 
husband caught wife with lover in aligarh of uttar pradesh lover killed by husband
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रविवार देर शाम सुंदर लाल छुट्टी लेकर अचानक आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। घर का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो दंग रह गया। उसकी पत्नी किसी अन्य मर्द के साथ प्रेमालाप कर रही थी। यह देख सुंदर लाल ने आपा खो दिया। हालांकि, महिला के प्रेमी ने भागने की कोशिश की। मगर, सुंदर लाल ने दरवाजा बंद कर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे वहीं क्रिकेट का बैट दिखाई दे गया। उसने बैट युवक के सिर में दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband caught wife with lover in aligarh of uttar pradesh lover killed by husband
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इधर, घर में झगड़ा होता देख उसका बड़ा बेटा पुलिस चौकी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजों व मोबाइल आदि के आधार पर विकास (24) पुत्र राजन निवासी आकलपुर रघुपुरा नोएडा के रूप में हुई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन ने शव पोस्टमार्टम केंद्र भेजा और पति-पत्नी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार, पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी के विकास से नाजायज संबंध थे। उसने आज यह अपनी आंखों से देख लिया और झगड़े में युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
husband caught wife with lover in aligarh of uttar pradesh lover killed by husband
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
मिस्ड कॉल और फेसबुक से चार साल पहले हुआ था प्यार 
इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन के अनुसार, मौके पर व थाने लाकर हुई पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि विकास बसों में मोमबत्ती व अन्य सामान बेचने का काम करता था। चार साल पहले मिस्ड कॉल व फेसबुक के जरिये उससे प्यार हो गया। इसके बाद अक्सर उसका मिलना जुलना शुरू हो गया। विकास की मौत पर महिला फूट-फूटकर रो रही थी। मृतक को अपना पति बताकर पुलिस से कार्रवाई की बात कह रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed