सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lover commits suicide after misdeed  and murder his girlfriend in aligarh

UP: अर्द्धनग्न लाश और मुंह में ठुंसा था कपड़ा, खंडहर में दरिंदगी के बाद प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दी जान

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 15 Mar 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ जिले के अकराबाद इलाके में एक साथ दो मौतों से सनसनी फैल गई। ट्रैक पर युवक का शव मिला है। युवती की लाश खंडहर में मिली है। दुष्कर्म के बाद प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुदकुशी कर ली। युवक ने लाइव वीडियो बनाते हुए ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की।

Lover commits suicide after misdeed  and murder his girlfriend in aligarh
अलीगढ़ में युवक ने प्रेमिका की हत्या के बाद की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने दिल्ली हावड़ा रूट के रेलवे ट्रैक पर लाइव वीडियो बनाते हुए ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। एक ही गांव में दो मौतों की खबर से सनसनी फैल गई। युवती का अर्द्धनग्न शव शनिवार सुबह गांव के बाहर खंडहर मकान से बरामद किया गया।
Trending Videos


युवती के पिता ने शुक्रवार को शशि कपूर के खिलाफ यह तहरीर दी थी कि आरोपी उसकी 20 वर्ष की बेटी को फुसलाकर ले गया है। इस तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शशि कपूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। शाम पांच बजे के आसपास खबर मिली कि शशि कपूर ने गांधीपार्क क्षेत्र में गांव भदेसी के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जान देने से पहले उसने अपने भाई सतेंद्र को वीडियो कॉल कर यह बताया है कि युवती मर गई है। अब वह भी जान देने जा रहा है। इस जानकारी पर एक तरफ गांधीपार्क पुलिस ने शशि कपूर के शव को भदेसी के पास से जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं युवती के शव की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद शनिवार सुबह ग्रामीण की मदद से युवती का अर्द्धनग्न शव गांव के बाहर एक खंडहर मकान में मिला। 

 

Lover commits suicide after misdeed  and murder his girlfriend in aligarh
अलीगढ़ में युवक ने प्रेमिका की हत्या के बाद की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे। युवती के शव का पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। बाकी परिवार की ओर से दर्ज कराए गए युवती को फुसलाकर ले जाने के मामले को मृत युवक शशिकपूर के खिलाफ ही हत्या में तरमीम किया गया है।
 

परिजन युवती की शादी की कर रहे थे तैयारी
पुलिस जांच व पूछताछ में युवती के पिता ने बताया कि वह कुछ समय से बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे और उसके लिए रिश्ता भी देख लिया था। इसी बात की जानकारी युवक को होने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद यह घटना सामने आई। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक जब युवती को फुसलाकर ले गया तो उसने साथ जाने की जिद की होगी।
 

Lover commits suicide after misdeed  and murder his girlfriend in aligarh
अलीगढ़ में युवक ने प्रेमिका की हत्या के बाद की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
या फिर युवती पर किसी तरह का दबाव बनाया होगा। उसके विरोध पर युवक ने पहले उसकी हत्या कर दी। फिर खुद जान दे दी। मृत युवती सात भाई-बहनों में सबसे छोटी और परिवार की लाडली थी। परिजनों के अनुसार सभी उससे बेहद स्नेह करते थे, लेकिन उसकी इस तरह हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मुंह में ठुंसा मिला कपड़ा, दुष्कर्म का अंदेशा
पुलिस जब सुबह युवती का शव मिलने की सूचना पर पहुंची तो उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा था। उसका पहना हुआ कपड़ा ही मुंह में ठुंसा हुआ था। इधर, पैनल के जरिये जब पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें अंदेशा जाहिर किया गया कि युवती के साथ युवक के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। इसी अंदेशे के चलते स्लाइड सुरक्षित रखी गई है। वहीं रस्सी से गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ में उसके चेहरे पर खरोंच व हुज्जत से आने वाली चोटों के निशान हैं, जो ये बात जाहिर कर रहे हैं कि युवती ने इस सबका विरोध किया होगा। इसी से चोटें आई हैं।

 

Lover commits suicide after misdeed  and murder his girlfriend in aligarh
अलीगढ़ में युवक ने प्रेमिका की हत्या के बाद की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक ने किया था वीडियो वायरल
युवक ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था और फोन पर अपने भाई से बात करते हुए कहा कि उसने लड़की का खेल कर दिया है, अब जान दे रहा है। पुलिस जांच में युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे।


 

Lover commits suicide after misdeed  and murder his girlfriend in aligarh
अलीगढ़ में युवक ने प्रेमिका की हत्या के बाद की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती के पिता की तहरीर पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज की गई थी। युवक का शव शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मिला था, जबकि युवती का शव शनिवार सुबह खंडहर मकान में मिला है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के अंदेशे व हत्या की पुष्टि हुई है। चूंकि आरोपी युवक ने आत्महत्या कर ली। इसलिए बाकी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उसके साथ अन्य कोई शामिल था या नहीं। ये जांच में उजागर होगा।- कमलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed