{"_id":"69a3ef978437c8e5da049cc1","slug":"student-group-rivalry-in-aligarh-young-man-killed-fellow-student-injured-2026-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: दो दशक बाद छात्र गुटों में फिर गैंगवार, वर्चस्व की जंग में एक का कत्ल; होली से पहले ही खेली खून की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो दशक बाद छात्र गुटों में फिर गैंगवार, वर्चस्व की जंग में एक का कत्ल; होली से पहले ही खेली खून की होली
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:45 PM IST
सार
अलीगढ़ में होली से पहले छात्र गुटों की रंजिश में खूनी खेल खेला गया। युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि साथी छात्र घायल हो गया। वार्ष्णेय कालेज के बाहर होली खेल रहे गुट को निशाना बनाया गया।
अलीगढ़ में छात्र गुटों में खूनी गैंगवार का यह पहला मौका नहीं है। डीएस और वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र गुटों में पहले भी खूनी संघर्ष होता रहा है और जान भी जाती रही हैं। अब दो दशक बाद फिर से घटना हुई और इसमें एक की जान चली गई। एक छात्र घायल हुआ है। शनिवार को हुई इस घटना में प्रारंभिक जांच में यह मामला इकतरफा हमले का नहीं लग रहा है। पुलिस अंदेशा जता रही है कि दोनों गुट एक दूसरे पर हमले का मौका तलाश रहे थे।
पुलिस के अनुसार जिस गुट पर हमला हुआ है, वह भी लड़कों के साथ खड़ा था।फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना की जांच में पुलिस को पता चला है कि पृथ्वी अपने साथियों संग सुबह से अचलताल से डीएस कालेज के आसपास घूम रहा था।
Trending Videos
2 of 8
अंशू तोमर की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से कुछ पहले वह अपने हाथ में डंडा लिए वहां खड़ा था। इसी बीच अचल चौकी इंचार्ज उधर से घूमते निकले तो उसने दरोगा को देखकर डंडा फेंक दिया। कुछ देर दरोगा ने पृथ्वी से बात की है। इसके बाद दरोगा वहां से चले गए। यह लोग वहीं खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
अंशू तोमर की हत्या के बाद मौके पर पड़ा कारतूस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धीरज के विषय में भी पुलिस को पता चला है कि वह भी सुबह से साथियों संग डीएस कालेज के सामने के एक कैफे में बैठा हुआ था। उसने पहले पृथ्वी के विषय में जानकारी जुटाई। जैसे ही खबर मिली, वह हमले के इरादे से पहुंच गया। पुलिस ने घटना के बाद इलाके के सभी कैफे देखे, लेकिन वहां आरोपी तो नहीं मिले, बल्कि कुछ छात्र-छात्राएं बैठे मिले, जिन्हें भगा दिया गया।
4 of 8
घटनास्थल पर खड़ी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को हुआ एबीवीपी का होली मिलन
ये घटना दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास की है। इसी इलाके में अचलताल स्थित एबीवीपी कार्यालय पर छात्रों का होली मिलन प्रस्तावित था। यह होली मिलन पहले से दो बजे से प्रस्तावित था। इसके चलते शाम को वहां पुलिस बल सक्रिय रहा। शाम को यह होली मिलन परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
5 of 8
घायल पृथ्वीराज चौहान को अस्पताल लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होली से पहले छात्र गुटों की रंजिश में बहा खून...युवक की हत्या, साथी छात्र घायल
अलीगढ़ में धर्म समाज व वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र गुटों में चल रही रंजिश में शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे छर्रा अड्डा पुल के नीचे कारखाना श्रमिक अंशू तोमर (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका साथी वार्ष्णेय कॉलेज का छात्र पृथ्वीराज चौहान गोली लगने से घायल हुआ है। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में धीरज पर तलवार से हमला हुआ था। इसमें पृथ्वीराज व मृतक अंशू तोमर के गांव का विजेंद्र तोमर जेल गए थे। इसी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।