सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man dies from burn injuries

Aligarh News: पुलिस चौकी के पास स्वयं को आग लगाने वाले युवक की मौत, दिल्ली में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 02 Mar 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

खैर चौकी के पास खुद को आग लगाने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।वह 80 फीसदी झुलस गया था। परिजनों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है।  

Young man dies from burn injuries
मनोज वर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

खैर पुलिस चौकी के पड़ोस में रहने वाला पेशे से चालक 52 वर्षीय मनोज वर्मा 1 मार्च शाम खुद को आग लगाकर चिल्लाता हुआ पुलिस चौकी में घुस गया था। आनन-फानन पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह 80 फीसदी झुलस गया था । नाजुक हालत में मनोज को दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया गया।

Trending Videos

यह भी पढ़ें... Aligarh News: खुद को आग लगा पुलिस चौकी में घुसा व्यक्ति, दिल्ली रेफर, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज वर्मा की दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में  2 मार्च सुबह 10 बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने सूचना दी है कि पोस्टमार्टम के बाद शव कस्बा खैर में शाम चार बजे तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed