फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में शासन की रिपोर्ट के बाद लॉकडाउन को लेकर बढ़ी सख्ती, 41 केस दर्ज

Mon, 20 Apr 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
After the report of the rule in Prayagraj, strictness regarding lockdown increased, 41 cases registered
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था और कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से प्रयागराज की स्थिति असंतोषजनक बताए जाने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके तहत लॉकडाउन को लेकर एक दिन में कुल 41 केस दर्ज किए गए। एसएसपी का कहना है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए हरसंभवन प्रयास किए जा रहे हैं। 



प्रदेश सरकार की ओर से लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था के पालन व कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों के आधार पर तैयार समीक्षा रिपोर्ट में प्रयागराज के साथ ही प्रतापगढ़ जनपद की स्थिति असंतोषजनक बताई गई। जिसके बाद रविवार को लॉकडाउन को लेकर और सख्ती की गई। इसके तहत अलग-अलग थानों में कुल 41 केस दर्ज किए गए। साथ ही इनमें 17 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

After the report of the rule in Prayagraj, strictness regarding lockdown increased, 41 cases registered
prayagraj news - फोटो : prayagraj
यह मुकदमे जार्जटाउन, सिविल लाइंस, कीडगंज, मऊआइमा समेत अन्य थानों में लिखे गए। जिले में कुल 839 वाहनों का चालान किया गया। जिनसे 800 रुपये जुर्माना वसूल करते हुए तीन वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। कुल 5703 वाहनों की चेकिंग की गई। उधर रिपोर्ट के संदर्भ में फिलहाल अफसर औपचारिक जानकारी मिलने की बात से इंकार कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट को देखते हुए ही लॉकडाउन को और सख्ती से लागू कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

सोशल मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट आने की जानकारी मिली. लेकिन औपचारिक रूप से अब तक शासन की ओर से कोई आदेश नहीं मिला है। लॉकडाउन का पालन सख्ती से हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
After the report of the rule in Prayagraj, strictness regarding lockdown increased, 41 cases registered
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लॉकडाउन के दौरान जिले में हुई प्रमुख वारदातें

30 मार्च- कोतवाली में लूट के विरोध में युवक पर चाकू से हमला
4 अप्रैल- करेली के बक्शीमोढ़ा में युवक की गोली मारकर हत्या
7 अप्रैल- शाहगंज में फायरिंग कर व्यवसायी से 12 हजार की लूट
10 अप्रैल- नैनी में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम में शामिल सिपाही की हत्या
17 अप्रैल- होलागढ़ में अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई के विरोध में दरोगा पर हमला
18 अप्रैल- बहरिया में दूध कारोबारी की गला घोटकर हत्या
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed