फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच प्रयागराज में आज से खुलेंगे दफ्तर, बैठेंगे अफसर, शुरू हाईवे निर्माण भी होगा शुरू

Mon, 20 Apr 2020 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Trying to get life's car back on track amidst lockdown
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोविड-19 से लड़ाई में लॉकडाउन के बीच सोमवार से जिंदगी की गाड़ी पटरी पर लाने की कोशिश होगी। निर्माण परियोजनाओं को शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। लोक निर्माण विभाग की प्लांट आधारित बड़ी परियोजनाओं पर काम आरंभ होगा। बिजली विभाग ने फीडरों पर लोड बांटने, नए ट्रांसफारमर लगाने समेत केबल बदलने का काम शुरू करने का निर्णय लिया है। विकास भवन में अफसर दफ्तरों में बैठेंगे। 33 फीसदी कर्मचारियों को भी कार्यालयों में उपस्थित होने की अनुमति दी गई है।

Prayagraj: Trying to get life's car back on track amidst lockdown
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस के खौफ से करीब महीने भर से बंद पड़े सरकारी दफ्तरों का सन्नाटा सोमवार को टूटेगा। अफसरों के अलावा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कुछ कर्मचारी बुलाए गए हैं, लेकिन जनता की आवाजाही पूरी तरह ठप रहेगी। इसी के साथ बंद पड़ी निर्माण परियोजनाओं पर भी काम चालू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार राय ने बताया कि प्रयागराज-गोरखपुर फोर लेन सड़क का निर्माण आरंभ कराया जाएगा।

Prayagraj: Trying to get life's car back on track amidst lockdown
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रांतीय खंड में अधूरी पड़ी 40 किमी सड़क के अलावा पीपलगांव-अरावल मार्ग पर भी निर्माण शुरू कराने की अनुमति दी गई है। अभी फिलहाल प्लांट आधारित ही वे काम शुरू होंगे, जिनमें श्रमिकों की कम से कम मदद लेनी होगी। अभियंता कार्यालयों में काम निबटाएंगे और फील्ड में भी जा सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा बार-बार हाथ धोते रहने और मास्क लगाए रखने की अनिवार्यता का पालन करना होगा। साथ ही साइट पर मजदूरों व कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: Trying to get life's car back on track amidst lockdown
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसी तरह एनएचएआई को 72 किमी लंबे हंडिया-राजातालाब सिक्स लेन राजमार्ग परियोजना के निर्माण को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने शुरू कराने की रविवार को अनुमति दे दी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय ने बताया कि डीएम की अनुमति मिलने के बाद नियमों का पालन करते हुए सोमवार से काम आरंभ होगा। साइट पर जांच की भी सुविधा रहेगी। किसी भी मजदूर को बुखार, खांसी या फिर कोरोना के लक्षण दिखने पर तत्काल क्वारंटीन कराने या फिर आइसोलेशन में ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह यूपीपीसीएल ने भी सोमवार से निर्माण परियोजनाओं को शुरू कराने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
Prayagraj: Trying to get life's car back on track amidst lockdown
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मुख्य अभियंता ओपी यादव ने बताया कि रुके पड़े सब स्टेशनों के निर्माण के अलावा नए ट्रांसफारमर लगाने, अंडरग्राउंड केबल बदलने, एलटी लाइनों का काम कराने के लिए अनुमति मिल गई है। इसके लिए कर्मचारियों और साइट पर काम करने वाले मजदूरों के पास भी बनवाए जा रहे हैं, ताकि काम में किसी तरह की बाधा न आने पाए। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड व अन्य दफ्तरों में कामकाज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शर्तों के साथ आरंभ होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed