फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: काेटा में फंसे छात्र घर पहुंचे ताे चूमी धरती, छलक पड़े खुशी के आंसू

Sun, 19 Apr 2020 11:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Students trapped in Keta reach home, kisses the earth, tears of joy spill
कुसुमी स्थित सरोजनी इंटर कालेज में कोटा राजस्थान से आए प्रतियोगी छात्रों को घर भेजने के लिए पहुंचे अधिकारी। - फोटो : pratapgarh
कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहे 44 छात्रों को लेकर शनिवार की रात दो बसें जहनईपुर क्वारंटाइन केंद्र पहुंचीं। बस से उतरते ही छात्रों ने अपनी माटी को चूम लिया। घर पहुंचने की खुशी में उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। जिसके बाद सभी को प्रशासनिक अमले ने घर भेजा। घर पहुंचने पर सभी परिजनों को आपबीती सुनाते रहे।


 
CoronaVirus: Students trapped in Keta reach home, kisses the earth, tears of joy spill
सरोजनी इंटर कालेज से छात्रों को मैजिक वाहन से घर भेजते लेखपाल निर्भय यादव। - फोटो : pratapgarh
जिले के सैकड़ों छात्र आईआईटी की तैयारी करने के लिए राजस्थान के कोटा में रहते हैं। कोई छात्रावास में रहता है तो कोई किराए पर कमरा लेकर। कोरोना का कहर शुरू होने के बाद परिवार के लोगों ने अपने बच्चों से बातचीत कर उन्हें घर लौटने के लिए कहा, लेकिन पढ़ाई ब्रेक होने के भय से अधिकांश छात्र घर नहीं आए। लॉकडाउन के चलते लोगों का निकलना भी बंद हो गया। वह जैसे तैसे वहां रुके रहे।
 
CoronaVirus: Students trapped in Keta reach home, kisses the earth, tears of joy spill
सरोजनी इंटर कालेज में कोटा से आए छात्र घर रवाना होते हुए। - फोटो : pratapgarh
इस दौरान परिवार के लोग भी अनहोनी की आशंका से परेशान थे। लगातार छात्रों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाते रहे। हर कोई सभी को कुशलता से घर लाने के लिए अधिकारियों के साथ ही नेताओं का चक्कर लगाता रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने छात्रों के सोशल मीडिया पर चलाए गए कैंपेन को देखते हुए सभी को घर बुलाने के लिए बसों को रवाना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus: Students trapped in Keta reach home, kisses the earth, tears of joy spill
.राजस्थान कोटा से सरोजनी इंटर कालेज पहुंचे प्रतियोगी छात्रों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : pratapgarh
शनिवार की देर रात पुलिस की सुरक्षा में दो बसों से 38 छात्र व 6 छात्राओं को लेकर जहनईपुर स्थित सरोजनी इंटर कालेज लाया गया। बस से उतरते ही छात्रों ने अपनी माटी को चूम लिया। घर पहुंचने की खुशी में उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे।

सभी को कमरों में भेज दिया गया। जानकारी के बाद जिलाधिकारी डा.रुपेश कुमार, सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव, एसडीएम मोहनलाल गुप्ता, बीडीओ सदर और सीओ सिटी अभय पांडेय फोर्स व राजस्वकर्मियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
CoronaVirus: Students trapped in Keta reach home, kisses the earth, tears of joy spill
सरोेेेजनी इंटर कालेज में जांच के लिए खड़े छात्र। - फोटो : pratapgarh
सुबह करीब दस बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी छात्र-छात्राओं की रैपिड किट से जांच शुरू की। जांच में किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। जिसके बाद सभी मैजिक, बोलेरो समेत दूसरे वाहनों से उनके घरों तक भेजा गया। सभी को सुझाव दिया गया कि परिवार के लोगों से 14 दिनों तक दूरी बनाकर रहेंगे। क्वारंटीन रहने के लिए फार्म भी भरवाया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed