सब्सक्राइब करें

Air Force Engineer Murder: चोरी करने आए बदमाश ने किया खून, कत्ल में हत्यारे के मां-बाप भी शामिल; तीनों अरेस्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विकास कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 10:13 PM IST
सार

- चोरी करने पहुंचे युवक ने की थी कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या, माता-पिता समेत गिरफ्तार
- साजिश में शामिल थे मां-बाप, जेल में बंद बेटे को छुड़ाने के लिए थी रुपयों की जरूरत
- एयरफोर्स अफसरों के घरों में काम करते हैं दंपती, आरोपी पहले जा चुका था अफसर के घर

विज्ञापन
Air Force Engineer Murder case murdered arrested along with his parents
कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र व हत्यारा सौरभ - फोटो : अमर उजाला

भारतीय वायुसेना के बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय परिसर में कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र (51) की हत्या के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि चोरी की नीयत से पहुंचे बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात की साजिश में वायुसेना कैंपस में अफसरों के घरों में काम करने वाले उसके माता-पिता भी शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Trending Videos
Air Force Engineer Murder case murdered arrested along with his parents
सौरभ से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

मां-बाप संविदा कर्मचारी
अपर पुलिस आयुक्त अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार उर्फ बाबू पासी वायुसेना परिसर से लगभग 1.5 किमी दूरी पर स्थित लाल बिहारा गांव की बस्ती में रहता है। उसकी मां सुनीता और पिता शिवकुमार वायुसेना परिसर में संविदा कर्मचारी हैं। पिता सफाईकर्मी है जबकि मां घरों में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Air Force Engineer Murder case murdered arrested along with his parents
हत्या आरोपी सौरभ - फोटो : अमर उजाला

इंजीनियर के घर पहले भी जा चुका था हत्यारा
सौरभ ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां पहले एक-दो बार कमांडर वर्क इंजीनियर के घर जा चुकी थी। एक साल पहले तक वह भी वायुसेना परिसर में ठेके पर मजदूरी का काम करता था। एक बार लकड़ी का मंदिर पहुंचाने वह भी अफसर के घर जा चुका था।

Air Force Engineer Murder case murdered arrested along with his parents
हत्या में प्रयुक्त सामान - फोटो : अमर उजाला

भाई को छुड़ाने के लिए बनाया चोरी का प्लान
यह भी बताया कि उसका बड़ा भाई हनी उर्फ गौतम 25 जनवरी को कौशाम्बी में हुई हत्या के मामले में वहां की जेल में बंद है। उसे छुड़ाने के लिए परिवार को रुपयों की जरूरत थी। अफसर का घर वायुसेना परिसर की बाहरी दीवार के बिल्कुल पास 10-15 मीटर की दूरी पर है। उसे लगा कि वहां उसे 10 लाख तक नकदी मिल जाएगी। इसी को देखते हुए उसने उनके घर में चोरी की योजना बनाई। इसमें अपने मां-बाप को भी शामिल कर लिया।

विज्ञापन
Air Force Engineer Murder case murdered arrested along with his parents
prayagraj murder - फोटो : अमर उजाला

नाकाम रहने पर मारी गोली
वह काफी दिन से परिसर में नहीं गया था, ऐसे में मां-बाप से ही अफसर के घर तक पहुंचने का रास्ता भी समझ लिया। तय योजना के मुताबिक, 29 मार्च की भोर में अफसर के घर पहुंचकर पहले भीतर घुसने की कोशिश की। नाकाम रहने पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और वहां से भाग निकला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed