फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बोर्ड सचिव को मिला तीन माह का सेवा विस्तार

Thu, 12 Mar 2020 08:06 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Mar 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Extension of three months service to UP board secretary
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव को तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया है। यह निर्णय यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के संचालन के मद्देनजर लिया गया है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 



यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रही हैं। इसके बाद सचिव का पद रिक्त हो जाएगा, जबकि 18 फरवरी से शुरू हुई माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव पर ही है।

Extension of three months service to UP board secretary
UP board result - फोटो : Social Media
बोर्ड परीक्षाओं का कार्य जून-2020 तक चलेगा। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं में उनकी मुख्य भूमिका के मद्देनजर नीना श्रीवास्तव को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 मार्च 2020 से तीन माह के लिए सेवा विस्तार दिए जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed