{"_id":"678b34291a8b10d3af0f51c6","slug":"mahakumbh-2025-naga-sanyasi-have-own-arguments-regarding-mobile-phones-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh: बाबा जी से फोन का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है!... मोबाइल को लेकर नागा संन्यासियों के अपने-अपने तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh: बाबा जी से फोन का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है!... मोबाइल को लेकर नागा संन्यासियों के अपने-अपने तर्क
शिवशंकर मिश्रा, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:07 PM IST
सार
महाकुंभ में आए नागा संन्यासियों के मोबाइल को लेकर अपने- अपने तर्क हैं। किसी ने कहा कि मोबाइल सांसारिक मोहमाया की वस्तु नहीं है। किसी ने कहा कि इसके द्वारा हम अपने साधु परिवार से संपर्क करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Mahakumbh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
घर छूटा। परिवार छूटा। धन-दौलत छोड़ी। वस्त्र भी छोड़ा। लेकिन मोबाइल नहीं त्याग पाए। महाकुंभ में आए नागा-संन्यासी मोबाइल पर बात करते दिख जाएंगे। महाकुंभ में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र अखाड़े और उनमें आए नागा संन्यासी हैं।
इन्हें देखने और उनके बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक भी रहते हैं। इस बारे में जब उनसे बात की गई तो सबके अपने- अपने तर्क थे। किसी ने कहा कि मोबाइल सांसारिक मोहमाया की वस्तु नहीं है। किसी ने कहा कि इसके द्वारा हम अपने साधु परिवार से संपर्क करते हैं। एक संन्यासी ने तो कहा कि इससे हम अपने भक्तों की समस्या सुनकर उनका समाधान करते हैं।
2 of 5
साधु आनंद गिरि
- फोटो : अमर उजाला
पंच दशनाम आवाहन आखाड़ा के नागा संन्यासी आनंद गिरि कहते हैं कि फोन का इस्तेमाल जरुरी है। इससे हम अपने साधु परिवार के संपर्क में रहते हैं। यदि गुरु जी के पास जाना संभव नहीं हुआ या गुरु जी कोई संदेश देते हैं तो फोन की मदद से संपर्क हो जाता है।
3 of 5
नागा संन्यासी शंकरपुरी
- फोटो : अमर उजाला
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में पंजाब के मोहाली से आए नागा संन्यासी शंकर पुरी कहते हैं कि मोबाइल सांसारिक मोहमाया की वस्तु नहीं है। आज के समय में मोबाइल के बिना किसी का गुजारा नहीं है। कलयुग में टेक्नोलॉजी सब जगह आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्नान करते साधु
- फोटो : PTI
बिना इसके कुछ भी संभव नहीं है। संन्यासियों के लिए भी कुछ जरूरी वस्तुएं होती है, जैसे गाड़ी और मोबाइल जिसका हम प्रयोग करते हैं। बिना गाड़ी के हम कैसे एक जगह से दूसरी जगह जाएंगे। उसी तरह मोबाइल भी हमारी सहायक होती है।
विज्ञापन
5 of 5
नागा संन्यासी कुश पुरी
- फोटो : अमर उजाला
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के नागा संन्यासी कुश पुरी कहते हैं कि फोन सुख-दुख का साथी है। हमारे भक्तों को अगर कोई समस्या है तो हम कई बार उसका समाधान फोन पर ही कर देते है। किसी भक्त को यदि बिच्छू या सांप काट ले तो मैं मोबाइल से ही झाड़-फूंक कर देता हूं, जिससे भक्त को राहत मिल जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।