सब्सक्राइब करें

Sawan Somvar : सावन के पहले सोमवार पर हर तरफ हर हर महादेव की गूंज, मनकामेश्वर मंदिर में लगी भक्तों क लंबी कतार

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 01:37 PM IST
सार

शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था रही। हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर, कोटेश्वर महादेव, पड़िता महादेव और सोमेश्वर महादेव सहित ग्रामीण अंचलों के शिव मंदिरों में भक्तों की कतार देखी गई। 

विज्ञापन
On the first Monday of Sawan, echo of Har Har Mahadev everywhere
सावन के पहले सोमवार पर हनुमत निकेतन के शिव मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

सावन के पहले सोमवार को मनकामेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया था। मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतार देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था रही।















हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर, कोटेश्वर महादेव, पड़िता महादेव और सोमेश्वर महादेव सहित ग्रामीण अंचलों के शिव मंदिरों में भक्तों की कतार देखी गई। 

Trending Videos
On the first Monday of Sawan, echo of Har Har Mahadev everywhere
सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

सावन के पहले सोमवार का विशेष महात्म्य

सावन का पहला सोमवार पांच महायोगों से मिलकर भोले भक्तों के लिए मंगल और समृद्धि का प्रतीक बनकर आया है। प्रथम सोमवार पर इस बार सुख-समृद्धि के सुखद संयोग हैं। पहला सोमवार श्रवण नक्षत्र के साथ प्रीतियोग योग में लग रहा है। यह नक्षत्र पर सौभाग्य और मंगलमय बेला में आरंभ होगा। इसके अलावा आयुष्मान योग, राज योग, शश योग और सर्वार्थ सिद्धि योगों का भी इस दिन मिलन होगा । ज्योतिषीय गणना के अनुसार श्रवण नक्षत्र और प्रीति योग में भगवान शिव के जलाभिषेक से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

भगवान शिव के प्रिय मास सावन के प्रथम जलाभिषेक की तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं थीं। यमुना तट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पुरुष और महिला भक्तों के दर्शन के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कराई गई है। मनकामेश्वर में सोमवार की भोर चार बजे मंगला आरती के साथ ही आम भक्तों के लिए पट खोल दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
On the first Monday of Sawan, echo of Har Har Mahadev everywhere
मनकामेश्वर मंदिर के बाहर लगी भक्तों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।

दिन के 11:45 बजे भोग आरती हुई। इस दौरान सिर्फ 15 मिनट के लिए गर्भगृह में दर्शन रोका गया। दिन भर मंदिर पर भक्तों की लंबी कतार लगी रही। रात 10 बजे आरती होगी। महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि प्रथम सोमवार को मनकामेश्वर महादेव का रजत शृंगार होगा। इसमें चांदी के मुखौटे, नाग के अलावा मोगरा, गुलाब, रजनीगंधा, बेला के फूलों से बाबा की झांकी सजाई जाएगी। इसी तरह अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है।

On the first Monday of Sawan, echo of Har Har Mahadev everywhere
मनकामेश्वर मंदिर के बाहर लगी भक्तों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।

पुजारी सोनू पुरी ने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे सोमेश्वर महादेव की शृंगार झांकी सजाई गई है। भोर में पांच बजे से ही दर्शन-पूजन आरंभ हो गया। बालसन चौराहा स्थित भरद्वाजेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन के सोमवार को जलाभिषेक और पूजन किया जा रहा है। सुबह छह बजे से जलाभिषेक आरंभ हो गया। सावन सोमवार के मद्देनजर तक्षक तीर्थ और दारागंज स्थित नागवासुकि में भी जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार लगी है। 

विज्ञापन
On the first Monday of Sawan, echo of Har Har Mahadev everywhere
हनुमत निकेतन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
हर हर महादेव के उद्घोष के साथ किया गया भोलेनाथ का जलाभिषेक। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed