{"_id":"610196578ebc3e094862c2e5","slug":"prayagraj-four-new-positives-of-corona-six-recovered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: कोरोना के चार नए पॉजिटिव, छह हुए स्वस्थ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: कोरोना के चार नए पॉजिटिव, छह हुए स्वस्थ
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:09 PM IST
सार
8010 लोगों ने कराई जांच, रेलवे स्टेशनों-बस अड्डों पर बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
1 of 2
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
Link Copied
जिले में कोरोना संक्रमण प्रसार में कमी आई का स्तर बरकरार है। बुधवार को जिले में 8010 लोगों की कोरोना जांच की गई। 24 घंटे में चार नए पॉजिटिव चिह्नित किए गए हैं। छह लोगों ने कोरोना को मात दी। राहत रही कि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के मुताबिक जांच का दायरा बढ़ाया गया है। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के साथ एयरपोर्ट पर कोविड जांच के लिए आठ अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। बुधवार को भी इन स्थलों से किसी यात्री में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जिन छह लोगों ने कोरोना को मात दी है, सभी ने होम आइसोलेशन पूरा किया है।
महाराष्ट्र, केरल से आने वालों पर है नजर
स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र और केरल समेत उन राज्यों से आने वालों की कोविड जांच कराने में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जहां कोरोना संक्रमण ज्यादा है। थर्मल स्कैनिंग के बाद बुखार, खांसी के लक्षणों को देखकर कोविड जांच के नमूने लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मुताबिक यात्रियों में कई ऐसे भी शामिल होते हैं, जिन्होंने यात्रा से पहले कोविड जांच कराई थी और रिपोर्ट निगेटिव थी।
Trending Videos
2 of 2
vaccine
42 केंद्रों पर 11489 ने लगवाई कोविड वैक्सीन की डोज
जिले में कोविड वैक्सीन की खेप आने के बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है। बुधवार को 42 केंद्रों पर 11482 लोगों ने टीकाकरण कराया। जिले के केंद्रीय वैक्सीन भंडार में करीब 40 हजार वैक्सीन की डोज का स्टॉक है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक शासन से वैक्सीन की आपूर्ति होने से टीकाकरण सत्रों की संख्या बढ़ाई गई है। जल्द ही ब्लॉकों में क्लस्टर अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में माइक्रोप्लान अनुमोदन को भेजा गया है। डॉ. तीरथ के मुताबिक बुधवार को 8586 लोगों ने पहली और 2903 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
सात स्थानों पर वर्क साइट वैक्सीनेशन किया गया। वहीं मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज केंद्र पर कुल 1108 लोगों का टीकाकरण किया गया। यह जिले में सर्वाधिक डोज लगाने वाला केंद्र बना। नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. उत्सव सिंह के मुताबिक महिला स्पेशल के
पिंक बूथ पर 122 महिलाओं ने वैक्सीन की डोज लगवाई। वहीं विदेश यात्रा की तैयारी कर चुके 92 लोगों ने टीकाकरण कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।