{"_id":"5e6a55e68ebc3ea4c5134e75","slug":"two-programs-of-allahabad-university-postponed-due-to-corana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोराना की वजह से टले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना की वजह से टले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोराना वायरस के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इस माह के अंत में प्रस्तावित दो कार्यक्रम टाल दिए गए हैं। अब इविवि प्रशासन से अगला दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें से एक कार्यक्रम विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग और दूसरा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में प्रस्तावित था।
2 of 4
allahabad university
- फोटो : प्रयागराज
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जो भी सुझाव दिए गए हैं, उन पर गंभीरता से अमल किया जाए।
3 of 4
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
इसी में एक उपाय यह भी है कि ऐसे किसी आयोजन से बचा जाए, जहां भीड़ इकट्ठा होनी हो। इविवि के शिक्षाशास्त्र विभाग में 30 मार्च को एनसीटीई सिल्वर जुबली सेमिनार का आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर अब यह कार्यक्रम टाल दिया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
उधर, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में इस माह के अंत में वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन वहां भी कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर कार्यक्रम टाल दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने भी कोरोना वायरस के मद्देनजर विश्वविद्यालय की ताईक्वाडो टीम को पटियाला में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में जाने से रोक दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।