{"_id":"60473e1921dd1358d6486537","slug":"batla-house-encounter-convict-of-case-ariz-khan-was-doing-engineering-uncle-has-been-an-ias-belong-from-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी ठहराने के बाद आरिज के गांव का हाल, कर रहा था इंजीनियरिंग, चाचा रह चुके हैं आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी ठहराने के बाद आरिज के गांव का हाल, कर रहा था इंजीनियरिंग, चाचा रह चुके हैं आईएएस
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आरिज खान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाटला एनकाउंटर समेत लखनऊ व अन्य कई बड़े शहरों में हुए बम धमकों में आरोपित आरिज उर्फ जुनैद पर सोमवार को न्यायालय का फैसला आ गया। फैसले में दोष सिद्ध किए जाने के बाद उसके गांव और शहर में स्थित घरों पर सन्नाटा पसर गया। परिवार के लोग कुछ भी बोलने से जहां इंकार कर रहे है। आरिज उर्फ जुनैद मूल रूप से आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव का निवासी है। शहर के कोट-बाजबहादुर मोहल्ले में भी उसका एक घर है जहां उसके एक चाचा परिवार के साथ रहते है। 2008 में दिल्ली में हुए बाटला एनकाउंटर में इसका नाम सामने आया था। आरिज का परिवार काफी पढ़ा लिखा व शिक्षित है। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
बाटला हाउस केस (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता जफरे आलम की 2009 में मौत हो चुकी है तो वहीं एक चाचा बदरे आलम जहां आईएएस रह चुके हैं तो दूसरे चाचा डॉ. फकरे आलम परिवार के साथ कोट/बाजबहादुर मोहल्ले में स्थित आवास पर रहते हैं और गांव नसीरपुर में अपनी डिस्पेंसरी चलाते है। चाचा की इसी डिस्पेंसरी पर आरिज का भाई साबिज भी रहता है।
3 of 5
आरिज खान (फाइल फोटो)।
- फोटो : एएनआई
वहीं एक अन्य भाई शारिक दिल्ली में प्राइेवट नौकरी करता है। 2018 में आरिज की नेपाल बार्डर से गिरफ्तारी के बाद से ही परिजनों ने उसके मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। शहर से लेकर नसीरपुर गांव स्थित घर पर पूरी तरह से खामोशी छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाटला हाउस केस (फाइल फोटो)
सुबह से ही परिवार के लोग कोर्ट के फैसले पर नजर रखे हुए थे। दोपहर बाद कोर्ट द्वारा आरिज उर्फ जुनैद को इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा व अन्य पुलिस कर्मियों पर फायर कर फरार होने के मामले में दोषी करार दिया गया। 2008 में हुए बाटला कांड के बाद से ही आरिज उर्फ जुनैद फरार चल रहा था। 2018 में उसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के पूर्व उस पर 15 लाख का इनाम भी घोषित था। आरिज की मां भी शहर के बाजबहादुर मोहल्ला स्थित आवास पर रहती है।
विज्ञापन
5 of 5
बाटला हाउस एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान हुआ गलत लोगों से साथ
बटला कांड के बाद चर्चा में आया आरिज उर्फ जुनैद शुरू से ही काफी होशियार था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के दौरान उसका संपर्क कुछ ऐसे लोगों से हो गई, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। इसके बाद से ही जिले का एक होनहार युवा ऐसा फिसला की आज जेल की सलाखों के पीछे है और कई बम विस्फोटों के साथ ही बाटला कांड में मारे गए इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा पर फायर करने का आरोपी भी है। न्यायालय ने तो अब इस पर दोष सिद्ध कर दिया है और 15 मार्च को पूरा फैसला आ जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।